By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: PhD स्कॉलर के मर्डर की कहानी:मकान मालिक ने लाश के 3 टुकड़े कर 3 जगह फेंके
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » PhD स्कॉलर के मर्डर की कहानी:मकान मालिक ने लाश के 3 टुकड़े कर 3 जगह फेंके
विश्व

PhD स्कॉलर के मर्डर की कहानी:मकान मालिक ने लाश के 3 टुकड़े कर 3 जगह फेंके

चर्चा आज की
Last updated: December 15, 2022 9:53 am
By
चर्चा आज की
12 Min Read
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में PHD स्कॉलर अंकित खोखर की हत्या करने वाला मकान मालिक और मुंहबोला जीजा उमेश शर्मा बेहद शातिर निकला। बिजनेस के नाम पर उधार लिए 60 लाख रुपए वापस न लौटाने के लिए पहले मर्डर किया। फिर अंकित के खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और डेबिट कार्ड के जरिए 54 बार में करीब 35 लाख रुपए निकाल लिए। अंकित जिंदा है, ये प्रूफ करने के लिए वो उसका मोबाइल इस्तेमाल करता रहा, लोकेशन बदलता रहा और दोस्तों को वॉट्सऐप पर जवाब भी देता रहा।

60 किमी. के रेडियस में उसने टुकड़े ठिकाने लगाए
मकान मालिक उमेश ने सोच लिया था कि अंकित को मार देना है। इसलिए उसने कत्ल से 10 दिन पहले ही अंकित को राधा एन्क्लेव वाले मकान में शिफ्ट किया। इससे पहले उमेश और उसकी पत्नी के साथ ही अंकित देवेंद्रपुरी वाले मकान में रहता था। 6 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे अंकित पढ़ रहा था। तभी उमेश वहां पहुंचा, उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। लाश को घर में ही रखकर वह बाजार गया। क्योंकि, वह कपाउंडर था ऐसे में सर्जिकल आरी खरीदी।

वापस घर आने के बाद सिर, धड़ और टांगों के टुकड़े किए। उन्हें 3 पॉलीथिन में पैक किया। इसके बाद रात होने का इंतजार किया। फिर कार की पिछली सीट और डिक्की में शव के टुकड़े रखने के बाद वो खतौली पहुंचा। यहां उसने सबसे पहले धड़ को फेंक दिया। फिर वो गंगनगर पहुंचा। यहां टांगों को फेंक दिया। सबसे आखिरी में वो पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पहुंचा। यहां उसने सिर को फेंक दिया। इसके बाद वो घर लौट आया था। करीब 60 किमी. के रेडियस में 3 जगह पर शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया।

12 दिसंबर 2022 को अंकित के छह दोस्त मोदीनगर थाने पर पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

7 अक्टूबर को अंकित लापता, 12 दिसंबर को मिसिंग दर्ज
39 वर्षीय अंकित खोखर बागपत जिले में मुकंदपुर गांव का निवासी था। अंकित लखनऊ के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से PHD कर रहा था। तीन महीने पहले ही उसने यूनिवर्सिटी में अपनी फाइल सब्मिट की थी फिर गाजियाबाद आ गया। वो यहां पर कस्बा मोदीनगर स्थित राधा एन्क्लेव कॉलोनी में उमेश शर्मा के मकान में किराए पर रह रहा था।

दोस्तों के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2022 से अंकित लापता है। इससे पहले ही उनकी फोन पर आपस में बातचीत हुई थी। 12 दिसंबर 2022 को छह दोस्तों ने हत्या का शक जताते हुए थाना मोदीनगर पर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

किराए के मकान में मिली मोबाइल लोकेशन, खाते से भी निकलते रहे पैसे
पुलिस ने अपनी जांच में सबसे पहले दो काम किए। अंकित के बैंक खातों की डिटेल्स और उसके मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। इससे अहम जानकारी मिली। वो ये कि अंकित के दो बैंक खाते थे। एक पीएनबी और दूसरा केनरा बैंक में। दोनों खातों से अंकित के लापता होने के दो महीने बाद तक रकम निकाली गई। टोटल ट्रांजैक्शन 52 पाई गईं।

13 बार में 13 लाख रुपए पीएनबी से केनरा बैंक में ट्रांसफर किए और फिर रकम निकाली गई। जबकि करीब 22 लाख रुपए सीधे पीएनबी से डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए निकाले गए। पीएनबी अकाउंट में 17 अक्टूबर से पहले 44 लाख रुपए थे, जो अब सिर्फ 9.40 लाख रुपए बचे हैं।

यानी दोनों खातों से अक्टूबर से दिसंबर के बीच करीब 35 लाख रुपए निकले। टेलिकॉम कंपनी से जो जानकारी आई, वो और भी चौंकाने वाली थी। अंकित के मोबाइल की लोकेशन लगातार उसके मकान मालिक उमेश शर्मा के घर में मिलती रही।

गला घोंटकर मारा, आरी से तीन टुकड़े किए, पॉलिथिन में पैक करके फेंका
बस फिर क्या, पुलिस ने उमेश शर्मा को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया। बकौल उमेश, उसने 6 अक्टूबर की शाम को ही गला घोंटकर अंकित खोखर को मार दिया था। उस वक्त वो पढ़ रहा था और पढ़ते-पढ़ते ही गला घोंट डाला। फिर उमेश बाजार गया।

आरी लेकर आया। लाश के तीन टुकड़े किए। उन्हें सफेद रंग की पॉलीथिन में पैक किया। एक टुकड़ा खतौली नहर, दूसरा टुकड़ा मसूरी नहर और तीसरा टुकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के नजदीक फेंक दिया। एक और खास बात सामने आईं कि उमेश एक हड्‌डी वाले डॉक्टर के पास कम्पाउंडर था। उसको पता था कि सर्जिकल आरी से शव आसानी से कट सकता है। इसलिए उसने सर्जिकल आरी ही खरीदी।

अंकित के खाते में डेढ़ करोड़ आते ही मुंहबोले जीजा को आ गया लालच
उमेश ने अंकित का कत्ल क्यों किया, ये भी उसने विस्तार से बताया। उमेश की ससुराल अंकित के गांव मुकंदपुर में है। अंकित का दोस्त है प्रदीप, जो उमेश का सगा साला है। इस नाते अंकित खोखर भी उमेश शर्मा को अपना जीजा मानता था। इतना ही नहीं, उमेश की पत्नी अंकित को भाई मानकर राखी बांधती थी। इसी नाते तीन महीने पहले अंकित मोदीनगर कस्बे में आकर उमेश के मकान में रहने लगा।

चूंकि वो उमेश को बहुत मानता था, इसलिए पुश्तैनी प्रॉपर्टी बिकने और खाते में करीब डेढ़ करोड़ रुपए आने की बात बता दी। बस यहीं से उमेश ने हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी। उमेश ने बिजनेस के नाम पर अंकित से 60 लाख रुपए उधार लिए। फिर ये रुपए वापस न करने पड़े, इस इरादे से 6 अक्टूबर 2022 को अंकित की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अंकित का डेबिट-क्रेडिट कार्ड और मोबाइल नेट बैंकिंग हथियाकर करीब 35-36 लाख रुपए और निकाल लिए।

अंकित का मोबाइल ऑन करके यूपी से उत्तराखंड तक निकाला गया पैसा
नेट बैंकिंग के लिए अंकित का मोबाइल चालू रखना जरूरी था, इसलिए उमेश ने उस पर कॉल सेवाएं बंद कर दीं। इस फोन पर सिर्फ वॉट्सऐप और नॉर्मल टेक्स्ट मैसेज सेवाएं चालू रखीं, ताकि OTP आता रहे। बड़ा अमाउंट निकालने के बाद उमेश ने डेबिट कार्ड अपने दोस्त प्रवेश शर्मा निवासी छिपयाना (नोएडा) को दे दिया और कहा कि वो ये पैसा उत्तराखंड जाकर निकाले।

प्रवेश ने ठीक वैसा ही किया। एक दिसंबर 2022 को हरिद्वार के ATM, दो दिसंबर को ऋषिकेश के ATM और 12 दिसंबर को रुड़की के ATM से 40-40 हजार रुपए निकाले। प्रवेश अपना फोन नोएडा में घर पर रखकर गया था, ताकि उसकी लोकेशन उत्तराखंड न आए। इतना ही नहीं, प्रवेश ने उत्तराखंड में अंकित का मोबाइल चालू रखा, जिससे सबको ये पता रहे कि अंकित उत्तराखंड में मौजूद है और अपने खातों से पैसे निकाल रहा है।

दोस्त बोले- कॉल नहीं लग रही थी, अंकित के मैसेज कीवर्ड से हुआ शक
दोस्तों को शक क्यों हुआ, इस बारे में अंकित खोखर के साथी रूपेश कुमार और डॉ. विशाल शर्मा से बातचीत की। रूपेश ने बताया, वो अंकित का करीब 20 साल पुराना दोस्त है, जब सभी ने CCSU कैंपस में एडमिशन लिया था। इस दिवाली के आसपास रूपेश ने अंकित को विश करने के लिए फोन किया, लेकिन नंबर लगातार कई दिन तक ‘दिस टेलीफोन नंबर डज नॉट एक्जिस्ट’ जाता रहा। रूपेश को ऐसा लगा कि अंकित ने उसको ब्लॉक कर दिया है।

इस पर रूपेश ने बाकी साथियों से बातचीत की। पता चला कि सभी के साथ ऐसा हो रहा है। इसके बाद रूपेश को लखनऊ के PHD स्कॉलर्स ग्रुप से ये बात पता चलती है कि उन्हें अंकित के वॉट्सऐप नंबर से कुछ मैसेज आ रहे हैं और मैसेज के कीवर्ड से उन्हें शक है कि वो अंकित नहीं है। इस पर रूपेश और विशाल शर्मा का शक गहराया।

उन्होंने इंटरनल जांच शुरू की। ये बात पता चली कि अंकित ने कुछ दिनों पहले ही बागपत जिले में पुश्तैनी प्रॉपर्टी बेची है, जिसके करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा उसके बैंक खाते में आए हैं। दोस्तों ने जब अंकित के मकान मालिक उमेश शर्मा से उसके बारे में पूछा तो वो टाल-मटोल जैसा जवाब देने लगा। बस फिर क्या, दोस्त इकट्ठा होकर 12 दिसंबर को मोदीनगर थाने पर आ गए और एप्लिकेशन दे दी। इसके बाद पुलिस ने तीन दिन में सारा केस खोल दिया।

DCP बोले- दो आरोपी गिरफ्तार, लाश रिकवर के प्रयास जारी
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के DCP (ग्रामीण) डॉ. ईरज राजा ने बताया, इस हत्याकांड में उमेश शर्मा और उसका दोस्त प्रवेश शर्मा गिरफ्तार हैं। उमेश के घर से फोरेंसिक टीम ने खून और बाल बरामद किए हैं, जो संभवत: अंकित खोखर के हो सकते हैं। उसका डेबिट-क्रेडिट कार्ड, बैंक पासबुक, हत्या में प्रयुक्त आरी, जले हुए कपड़े भी घर से रिकवर हुए हैं।

लाश के टुकड़ों को खोजने के लिए कई टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस अभी ये भी पता कर रही है कि इस हत्याकांड में कोई और तो नहीं है। इस मामले में उमेश की पत्नी को भी गिरफ्तार किया जा सकता है, क्योंकि घर में कत्ल हुआ और उसको पूरी जानकारी थी।

पहले मां-बाप की मृत्यु, अब इकलौता बेटा भी चल बसा
अंकित के पिता प्रिंसिपल पद से साल-2013 में रिटायर हुए थे। इसके कुछ दिन बाद ही अंकित की मां और पिता दोनों की मृत्यु हो गई। कोई और संतान नहीं होने की वजह से घर में सिर्फ अंकित बचा था। वो गांव में नहीं रहना चाहता था। इसलिए पुश्तैनी प्रॉपर्टी भी एक करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत में बेच दी।

मुंहबोले जीजा उमेश शर्मा को ये बात पता थी कि अंकित के लापता होने के बाद कोई उसके बारे में खैर-खबर रखने वाला नहीं होगा। यदि कोई पूछेगा तो वो ये कह देता कि अंकित बिना बताए कहीं चला गया है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

दिल्ली: बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा
तालिबान ने बंद किया काबुल विश्वविद्यालय, सिर्फ पुरुष कर्मचारियों को ही आफिस व रिसर्च संबंधी काम की छूट
येदियुरप्पा संग पीएम मोदी की बैठक, क्या कर्नाटक में लागू होगा ‘गुजरात प्लान’?
बर्फ से ढंकी दिल्ली कैसी दिखती है? नोएडा के रिसर्चर ने AI की मदद से दिखाई तस्वीरें, लोग भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके
फास्ट ट्रैक अदालतों का भी वही हाल, तीन साल में 40% बढ़े लंबित मुकदमे
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?