श्री कृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सब जूनियर वर्ग का फाइनल मैच एसके वॉरियर्स और एसके टाइगर्स के बीच खेला गया। कांटेदार टक्कर के बीच एसके वॉरियर्स की टीम विजेता रही





।
एसके वॉरियर्स के निशांत मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज रहे।
निशांत ने 10 छक्के और तीन चौके मार के कुल 75 रन का विशाल व्यक्तिगत स्कोर खड़ा किया और नॉट आउट रहे।
निशांत ने और अरुण ने बहुत अच्छी बोलिंग करके अपनी टीम को विजय हासिल कराई। एसके टाइगर्स उपविजेता रही।
विजेता और उपविजेता टीम को टूर्नामेंट प्रभारी श्री कौशल कुमार सिंह और परीक्षा प्रभारी डॉक्टर बृजेंद्र कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
अभिषेक शर्मा और पंकज शर्मा ने अंपायर के रूप में भूमिका अदा की।
क्रीडा शिक्षक रमेश सिंह एवं टूर्नामेंट के कोषाध्यक्ष रितेश कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई देते हुए कहा की विजय प्राप्त करके हमें घमंड नहीं करना चाहिए और पराजित होकर हमें लज्जित नहीं होना चाहिए क्योंकि खेल में हार जीत होती है।
श्री राम एवं मनोज कुमार ने आंखों देखा हाल सुनाया वही गेस्ट कॉमेंटेटर कल्पित सिंह ने भी बहुत ही आकर्षक ढंग से आंखों देखा हाल प्रसारित किया।
इस अवसर पर सर्वश्री विजय कुमार सुखलाल व्यास ,बृजेंद्र कुमार,राम किशोर, विवेक जौहरी श्री राम ,पंकज कुमार ,रविंद्र सिंह ,मनोज कुमार, राधेश्याम शर्मा ,अरविंद कुमार गंगवार, श्रीमती सोनी गंगवार ,श्रीमती सोनल कपूर ,संदीप कुमार ,डॉ शिवकुमार, पवन कुमार यादव ,प्रदीप कुमार सक्सेना ,नेमचंद ,सुमित यादव ,सुनील दीक्षित, सचिन प्रताप सिंह , सुधीर सक्सेना,विवेक सक्सेना, दीपक चंद शर्मा अनूप कुमार सिंह अनूप कुमार, गोपाल चौरसिया ,अशोक कुमार श्रीमती अवनीश कुमारी मुदित गुप्ता, रामकिशोर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने सभी खिलाड़ियों का आवाहन करते हुए खेल भावना को विकसित करते हुए भविष्य का अच्छा खिलाड़ी बनने का आशीर्वाद दिया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी विवेक जौहरी ने देते हुए बताया की दिनांक 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बीच श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के खेल के मैदान में खेले जाएंगे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



