बंदर को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक, पति-पत्नी घायल, रेफर




फोटो..
बदायूं। रविवार को बिसौली आसफपुर रोड पर ग्राम गहोरा के पास बंदर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर फिसली बाईक पति-पत्नी हुए घायल सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 में घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया।
बता दें कि जनपद रामपुर के कस्बा मिलक निवासी अजय रस्तोगी बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी कस्तूरी के साथ जनपद कासगंज किसी काम से गए थे वापस लौटते वक्त बिसौली आसफपुर रोड पर ग्राम गहोरा के पास अचानक बाइक के सामने बंदर आ गया। जिसको बचाने के प्रयास में बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गई और बाइक पर सवार पति – पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देखकर दोड़े आसपास के लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से 108 ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल प्रभाव से बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर घायलों की गंभीर हालात को देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



