*ममता सेवी संस्था व संस्कार भारती ने सशक्त नारियों को किया सम्मानित*




फ़ोटो…
बदायूं। ममता सेवी संस्था व संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में सशक्त नारियों को स्नेहिल सम्मान समारोह का आयोजन डॉ प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में पार्वती आर्य कन्या इण्टर कालेज बदायूं में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तरा सिंह के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात उत्तरा सिंह, डॉ ममता नौगरैया, डॉ प्रतिभा मिश्रा, पुष्पा टंडन, महिषा सिंह, सविता गुप्ता द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित किया व अनुपमा राठौर, दीप्ति गुप्ता, सरला चक्रवर्ती, इंदु शर्मा, डॉ प्रतिभा गुप्ता, आभा गोयल द्वारा पुष्पार्पण कर कार्यक्रम को प्रगति प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रतिभा मिश्रा ने की।
‘मुख्य अतिथि उत्तरा सिंह ने ममता सेवी संस्था व संस्कार भारती की इस पहल को काबिले तारीफ बताया।
ममता सेवी संस्था की सचिव डॉ ममता नौगरैया ने बताया कि ममता सेवी संस्था अभी तक सरकारी योजनाओं पर लगातार कार्य कर रही है। आज का कार्यक्रम प्रेरणा और गर्व का संगम सशक्त नारियों को समर्पित कार्यक्रम है ।जिसमें अपने बल पर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है।
‘संस्था के उपाध्यक्षा डॉ प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि ‘नारी हमेशा से सशक्त रही है यदि हम स्वयं को सक्षम मानते हैं तो हम आगे बढ़ सकते हैं इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी का नारी से परिचय रहा।
समाजसेविका दीप्ति गुप्ता ने कहा कि ‘जीवन में आगे बढ़ते रहकर कार्य करते रहना चाहिए। ‘संचालन कर रहीं प्रसिद्ध कवयित्री व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने बताया कि सशक्त नारियों को स्नेहल सम्मान कर आज और भी महिलाओं के लिए प्रेरणा बने का कार्य रहेगा।
संस्था द्वारा घटपुरी की ग्राम प्रधान अनुपम राठौर, टंडन कोल्ड स्टोरेज संचालक पुष्पा टंडन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्य करने वाली महिषा सिंह , अन्तर्राष्ट्रीय कवयित्री डॉ कमला माहेश्वरी, 2015 से समूह चलाने वाली व 2022 से गाय के गोबर से पेंट बनाने का कार्य करने वाली रूबी देवी एवं गांव से राशन कलेक्ट करके बदायूं फैक्ट्री में भेजने का कार्य करने की पहल करने वाली मिथिलेश कुमारी को उनके सामाजिक कार्य हेतु पटका पहना कर, प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लिलीपुट स्कूल की डायरेक्टर डॉ प्रतिभा गुप्ता, गीतांजलि, सीमा शर्मा, जी डी गोयनका स्कूल उझानी की डायरेक्टर आभा गोयल,टिथोनस स्कूल बदायूं की संस्थापिका मधु अग्रवाल, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या सरला चक्रवर्ती, डॉ इंदु शर्मा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति पूनम रस्तोगी,गीतांजलि, दीपिका शर्मा , सविता गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, सरला चक्रवर्ती, डॉ इंदु शर्मा , डॉ प्रतिभा गुप्ता,सीमा आदि को दुपट्टा उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने किया। सुंदर सी रंगोली बनाने वाली पार्वती विद्यालय की छात्राओं व कम्प्यूटर सिखाने वाली छात्राओं को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में डॉ प्रतिभा मिश्रा व डॉ ममता नौगरैया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



