दुबई । कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) सबसे पहले आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में पहुंची है। सीएसके ने आईपीएल के 44वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनायी। सीएसके को अंतिम ओवर में जीत के लिए 6 गेंदों में 3 रनों की जरुरत थी पर कप्तान धोनी ने अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक लंबा छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही सीएसके 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। इससे टीम के समर्थकों में खुशी की लहर छा गयी।




धोनी का यह शॉट सोशल मीडिया में छा गया। कुछ देर में ही ट्विटर पर छक्के का यह वीडियो वायरल होने लगा और धोनी को लेकर मजेदार मीम्स आने लगे। एक प्रशंसक ने धोनी का आईपीएल 2020 का पुराना बयान ट्वीट करते हुए लिखा कि तब धोनी ने कहा था कि हम जोरदार वापसी करेंगे। हमारी पहचान यही है और आज उन्होंने इसे साबित भी कर दिया है। वहीं एक प्रशंसक ने इस छक्के का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि फिनिशर अब भी जिंदा है। पिछले आईपीएल में धोनी की टीम सबसे पहले आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई थी, जबकि इस बार सीएसके आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम बनी है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



