

*आई०ई०सी०कालेज में, रक्तदान व थैलीसीमिया शिविर आयोजित*
रामकिशोर अवस्थी
आई०ई०सी० कॉलेज में,रक्तदान और थैलीसीमिया जाँच के शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ नोएडा एलीगेंस के सौजन्य से संपन्नहुआ।इस शिविर के शुभारंभ पर्व पर संस्थान के सीएफओ अभिजीत कुमार एवं एक्सीक्यूटिव निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार और निदेशक प्रो० विनय गुप्ता ने क्लब के उपाध्यक्ष पंकज जैन एवं सचिव दिलीप कुमार सिंह,अनुज उपध्याय का स्वागत किया। इस मौकै पर उपाध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि रक्त की कमी का अहसास उस व्यक्ति से पूछना चाहिए,जिसके परिवार का कोई सदस्य रक्त के अभाव में काल का ग्रास बन गया हो ।अतः प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान का संकल्प लेना चाहिए और थैलीसीमिया बीमारी की जागरूकता व जाँच शिविर में,उन्होंने बताया कि थैलिसीमिया एक खतरनाक बीमारी है,जिसमें व्यक्ति को प्रत्येक दो सप्ताह बाद दो यूनिट खून चढ़ाना पड़ता है। 25 में से 1 व्यक्ति को यह बीमारी होती है। प्रति वर्ष 10000 बच्चे भारत में,थैलिसीमिया से ग्रसित पाए जाते हैं। इस बीमारी का एक प्रमुख कारण आनुवांशिक व जींस की गड़बड़ी होता है। प्रत्येक व्यक्ति को विवाह से पूर्व यह टैस्ट अवश्य करवाना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर शरद माहेश्वरी ने बताया कि रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है एवं संस्थान ही नहीं,बल्कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के द्वारा होने वाले फायदों को समझना चाहिए।महेश्वरी ने बताया कि इस शिविर के दौरान संस्थान के सभी संकायों के छात्रों में अत्याधिक उत्साह देखने को मिला। शिविर में 100 छात्रों ने पंजीकरण कराया तथा रोटरी क्लब के डॉक्टर्स द्वारा किए गए जाँच के सर्वेक्षण के आधार पर 73 छात्र और शिक्षक रक्तदान के लिए उपयुक्त पाये गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में,सभी शिक्षकों और छात्रों का भी विशेष सहयोग रहा।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



