

इकदिल पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, दिए सुरक्षा और स्वास्थ्य के टिप्स
इटावा चर्चा आज की
इटावा। थाना इकदिल मिशन शक्ति टीम द्वारा 27 नवंबर 2025 को थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य, साइबर जागरूकता तथा नए कानून BNS, BNSS, BSA की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सतर्क रहने को सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा करने तथा इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
पुलिस आपातकालीन सेवा : 112
एंबुलेंस / स्वास्थ्य सेवा : 102, 108
वुमेन पावर लाइन : 1090
चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
महिला हेल्पलाइन : 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076
साइबर अपराध रिपोर्टिंग : 1930
LPG गैस रिसाव : 1906
उपभोक्ता हेल्पलाइन : 1915
महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएँ जिनकी दी गई जानकारी
विधवा पेंशन योजना
वृद्धावस्था पेंशन योजना
सुकन्या समृद्धि योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
नशा मुक्ति भारत अभियान
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)
आयुष्मान भारत / PMJAY स्वास्थ्य बीमा
संदेश व सलाह
टीम ने कहा कि सतर्क, सुरक्षित और शिक्षित रहना ही वास्तविक सशक्तिकरण है। छात्र-छात्राओं को शिक्षा को प्राथमिकता देने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना भविष्य बेहतर बनाने की सलाह दी गई।
सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें और जागरूकता का संदेश दूसरों तक पहुँचाएं।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



