ब्रेकिंग न्यूज़ | चित्रकूट
चित्रकूट। कर्वी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बंदरी के निमनी नाले में चल रहे मनरेगा कार्य को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों रुपये के गबन का आरोप उजागर हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक मजदूरों के नाम पर भुगतान उठा लिया गया, जबकि अधिकांश मजदूरों को सिर्फ फावड़ा पकड़ाकर हाजिरी भरवाई जाती रही। हैरानी की बात ये है कि कागजों में काम पूरा दिखाकर भुगतान पास करा लिया गया, लेकिन मौके पर निर्माण अधूरा पाया गया है।
यदि जांच बैठी, तो बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। पूरे प्रकरण ने पंचायत और ब्लॉक अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभागीय लापरवाही का आलम ये है कि अब कार्रवाई से बच पाना मुश्किल माना जा रहा है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



