

चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक – एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से वार्ता कर शासन के मन्सानुरुप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जो भी जन सुनवाई के दौरान समस्याएं आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराए।
जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, न्यायिक अरुण कुमार, नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव मौजूद रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



