जसपुरा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
जसपुरा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं संघर्ष समिति ब्लॉक इकाई जसपुरा के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय जसपुरा में राष्ट्रीय एकता/अखण्डता दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अवसर पर यूपीएस स्तरीय सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रमोहन साहू ने की, जबकि मार्गदर्शन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सिंह एवं दिशा-निर्देशन तहसील प्रभारी रमेश पटेल का रहा।
विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की। प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन-तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। पी.एम. श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकीपुरवा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जसपुरा (मुख्य अतिथि) की उपस्थिति में पूर्ण निष्पक्षता एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न हुआ।
निर्णायक मंडल में राममोहन शुक्ला, वीरेन्द्र साहू, कुलदीप त्रिपाठी, मिथलेश त्रिपाठी, रमेश चन्द्र सेन, शैलेन्द्र सिंह एवं प्रेम कुमार सहित अन्य शिक्षकगण शामिल रहे। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जसपुरा के डॉ. अंकुर अवस्थी, डॉ. पवन पटेल एवं टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा संचारी रोग, स्वच्छता एवं हाथ धोने के सही तरीके की जानकारी दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



