




भिलाई
ताज दरबार कैम्प 1 भिलाई की खिदमतगुजार हज्जन बदरुन्निसां ताजी और उनकी बेटी अंजुम ताजी व कैम्प क्षेत्र के अन्य लोग उमराह के मुकद्दस काम को अंजाम देने लिए मक्का मदीना रवाना हुए। जिसके मद्देनज? ताज दरबार पर आस्था रखने वाले और दरबार की खिदमतगुजार अम्मी जान को मानने वालो ने इनका इस्तकबाल किया और गुलपोशी कर उनको उमराह की मुबारकबाद दी।
इस दौरान सभी लोगों ने मिल कर बाबा ताज के आस्ताने पर चादर पोशी की और दरबार की खिदमतगुजार हज्जन बदरुन्निसां ताजी ने सभी के लिए खैरो बरकत की दुआएं की। साथ ही सभी की मुरादों को मदीने वाले की बारगाह में पेश करने का वादा किया। इस मौके पर हज्जन कहकशां अंजुम,पिन्टू बर्मन,संतोष शर्मा,शेख प्यारे,अशरफ अली,दिलीप वर्मा,चाँद अली,मेरिक सिंह,जानिसार अख्तर,सिन्दा सिंह,मुर्तजा अली, चंदन साव, जावेद अली,तामेश्वर और विवेक साहू सहित अन्य लोगों की भागीदारी रही।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



