By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: नागरिकों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और संस्थाओं के समर्पित प्रयास सराहनीय – मुख्यमंत्री चौहान
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » नागरिकों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और संस्थाओं के समर्पित प्रयास सराहनीय – मुख्यमंत्री चौहान
विश्व

नागरिकों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और संस्थाओं के समर्पित प्रयास सराहनीय – मुख्यमंत्री चौहान

चर्चा आज की
Last updated: November 8, 2022 8:17 am
By
चर्चा आज की
9 Min Read
Share
SHARE

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय योजनाओं और जन-कल्याणकारी गतिविधियों के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विकास और नागरिकों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अधिकारी, कर्मचारियों और संस्थाओं के समर्पित प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्र सरकार से वर्ष 2022 में राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित अधिकारियों, शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त जिलों, नवाचार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 से सम्मानित अधिकारियों और मुख्यमंत्री गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित संस्थाओं को ट्वीट कर शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि टीम मध्यप्रदेश का समर्पण और तत्परता अनुकरणीय है। नवाचार श्रेणी में सम्मानित होने वाले चयनित जिलों की टीमों के उत्कृष्ट और अद्भुत नवाचार प्रशंसनीय हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश गौरव सम्मान-2022 से सम्मानित होने वाली संस्थाओं को भी बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर एक नवम्बर से आरंभ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम श्रृंखला में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में केन्द्र सरकार से वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के प्राप्तकर्ताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और नवाचार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार तथा विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय कार्य के लिए संस्थाओं को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान के लिए चुना गया है।

वर्ष 2022 में प्राप्त राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए प्रशस्ति-पत्र

मुख्यमंत्री चौहान ने भारत सरकार से वर्ष 2022 के राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में वर्ष 2021-22 में संपूर्ण राज्य स्वच्छता के लिए ओडीएफ स्थायित्व और ओडीएफप्लस के विभिन्न घटकों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए पश्चिमी क्षेत्र के राज्यों के वर्ग में स्वच्छता सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2022 में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रशस्ति-पत्र के लिए प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत‍उमराव को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने इसी क्रम में जिला स्तर पर भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल को भी भोपाल जिले के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र के लिए बधाई दी है।

बुरहानपुर जिले को देश में प्रथम हर घर जल जिला प्रमाणीकरण की उपलब्धि पर भारत सरकार से जल जीवन अवार्ड 2022 प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिए अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव तथा कलेक्टर बुरहानपुर प्रवीण सिंह अढायच को प्रशस्ति-पत्र के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने खनिजों की खोज, नीलामी और खदानों के संचालन में पहल के लिए राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार की श्रेणी-2 का प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रमुख सचिव खनिज साधन सुखवीर सिंह को प्रशस्ति-पत्र के लिए बधाई दी है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देश के बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश द्वारा नंबर वन स्वच्छ राज्य का सम्मान अर्जित करने पर प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह तथा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देश के नंबर वन स्वच्छ शहर का सम्मान प्राप्त करने पर कलेक्टर इंदौर मनीष सिंह और आयुक्त नगर निगम इंदौर को प्रशस्ति-पत्र के लिए शुभकामनाएँ दी।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 150 दिवस चैलेंज पुरस्कार 2021 के क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश को राज्यों की श्रेणी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह को प्रशस्ति-पत्र के लिए बधाई दी।

लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार वर्ष 2021 दतिया कलेक्टर संजय कुमार और जिला महिला-बाल विकास अधिकारी दतिया को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने पोषण अभियान में जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्राप्त इस पुरस्कार के लिए इन अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र के लिए शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार

मुख्यमंत्री चौहान ने शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में छतरपुर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बड़वानी जिले के नगरीय निकाय के अध्यक्ष, कलेक्टर बड़वानी तथा नगरीय‍निकाय के अधिकारी, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में झाबुआ जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए बधाई दी। इसी क्रम में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिधि योजना में निवाड़ी जिले के नगरीय निकाय के अध्यक्ष, कलेक्टर तथा नगरीय निकाय के अधिकारी पुरस्कृत होंगे और सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बुरहानपुर जिले के कलेक्टर तथा जिला प्रबंधक, लोक सेवा प्रबंधन को पुरस्कार के लिए शुभकामनाएँ दी।

नवाचार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार

नवाचार के लिए छह श्रेणियों में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी और सुशासन श्रेणी में पुलिस थानों की रैंकिंग के लिए पुलिस आयुक्त भोपाल मकरंद देउस्कर, डीसीपी हेडक्वार्टर विनीत कपूर, एसीपी हेडक्वार्टर अजय मिश्रा को बधाई दी गई।

मुख्यमंत्री चौहान ने शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास श्रेणी में निरक्षरता से आजादी अभियान में कलेक्टर मंडला श्रीमती हर्षिता सिंह और महिला-बाल विकास अधिकारी श्रीमती श्वेता कानवे, सीएम राइज स्कूल की पहल के लिए प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा, उप संचालक लोक शिक्षण डी.एस. कुशवाह, संस्कृत विद्यालय संचालन के लिए महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के संचालक प्रभात राज तिवारी को शुभकामनाएँ दी। स्वास्थ्य एवं पोषण श्रेणी में योग से निरोग कार्यक्रम के लिए प्रमुख सचिव आयुष प्रतीक हजेला और उप संचालक आयुष डॉ. राजीव मिश्रा तथा उमंग हेल्पलाइन के लिए अतिरिक्त संचालक लोक शिक्षण सुकामना आचार्य को बधाई दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने अधो-संरचना श्रेणी में महाकाल महालोक परियोजना के लिए प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह, प्रमुख सचिव धर्मस्व संजीव झा, कलेक्टर उज्जैन आशीष सिंह और सीईओ स्मार्ट सिटी आशीष पाठक को बधाई दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण के लिए असली हीरो सम्मान अभियान के लिए पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, एडाप्ट एन आँगनवाड़ी के लिए अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास अशोक शाह तथा आयुक्त महिला-बाल विकास और आनंदम तथा अल्पविराम कार्यक्रम के लिए आनंद विभाग के अखिलेश अर्गल, ग्वालियर में संचालित आशीर्वाद योजना के लिए कलेक्टर ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष तिवारी और तत्कालीन आपूर्ति नियंत्रक चन्द्रभान सिंह जादौन, ग्वालियर संभाग में संचालित समझौते से समाधान योजना के लिए तत्कालीन संभागायुक्त ग्वालियर संभाग आशीष सक्सेना को पुरस्कार के लिए बधाई दी है। नगर गौरव दिवस आयोजन के लिए कलेक्टर दतिया संजय कुमार सहित दतिया के अधिकारियों को पुरस्कार के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने रोजगार एवं आर्थिक विकास श्रेणी में स्व-सहायता समूह द्वारा पोषण आहार संयंत्र संचालन के लिए प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ललित बेलवाल तथा आवास सामग्री एप फ्लाई एश और सेंट्रिंग के लिए प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव तथा संचालक प्रधानमंत्री आवास को नवाचार में पुरस्कार के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

मध्यप्रदेश गौरव सम्मान 2022

मुख्यमंत्री चौहान ने पर्यावरण एवं जल-संरक्षण श्रेणी में नर्मदा समग्र भोपाल, वीरता पूर्ण कार्य के लिए हॉक फोर्स, सामाजिक सुधार श्रेणी में मध्यप्रदेश गायत्री परिवार, महिला एवं बच्चों का विकास श्रेणी में सेवा भारती मध्य भारत को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान के लिए बधाई दी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने जन-भागीदारी और सामुदायिक प्रबंधन श्रेणी में व्यक्तिगत श्रेणी में विजय मनोहर तिवारी और संस्थागत श्रेणी में 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन इंदौर, शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में व्यक्तिगत श्रेणी में सुरूबीना फ्रांसिस और संस्थागत श्रेणी में सरस्वती शिक्षा परिषद, स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में व्यक्तिगत श्रेणी में विनायक लोहानी और संस्थागत श्रेणी में आइनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्रायवेट लिमिटेड तथा जन सेवा के क्षेत्र में आरूषि संस्था, भोपाल को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

समलैंगिकों की बात हो रही थी तो सुप्रीम कोर्ट में एलियन की क्यों हुई चर्चा
समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता दें या नहीं – सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र केंद्र से जवाब तलब
अग्निपथ स्कीम के बाद अब सपोर्ट स्टाफ की कटौती करेगी सेना, भविष्य की जंग से जुड़ा है मकसद
नए साल के पहले दिन भी नहीं माना कोहरा
टाटा के उस अधिकारी का नाम बताओ जिसने महाराष्ट्र पर ना कहा… आदित्य ठाकरे की देवेंद्र फडणवीस को चुनौती
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?