

*प्रोजेक्ट नई किरण के तहत महिला थाना प्रभारी ने 25 पायलों में चार का समाधान किया*
*ब्यूरो रिपोर्ट चर्चा आज की*
*औरैया*
आज रविवार को पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी पूजा सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया जिसमें आज महिला थाना ककोर मे 25 फाइलें दायर की गई जिनमें 04 परिवार जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



