बाइक और ई रिक्शा की टक्कर में एक की मौत, दो घायल




फ़ोटो…
बदायूं।मुजरिया थाना क्षेत्र के मुड़सान नगला पूर्वी निवासी
जयदेव आपने चचेरे भाई नन्हे के साथ ग्राम कोल्हाई से शाम को वापस लौट रहे थे तभी मुडसान नगला पूर्वी जाने वाले रास्ते पर हसुआ नगला तिराहे पर शाम लगभग सात बजे सामने से आ रहे एक अज्ञात ई रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयदेव पुत्र गंगाराम 18 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठे नन्हे तथा एक अज्ञात व्यक्ति टकराकर लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना परिजनों को मिलने के बाद रात्रि में सूचना प पहुंचे मुजरिया पुलिस उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम कराने हेतु शव को जिला मुख्यालय भेज दिया। घायल नन्हे पुत्र छोटेलाल 20 वर्ष का उपचार चल रहा है
थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



