

(फ़िरोज़ाबाद से ब्यूरो चीप)
फिरोजाबाद । बाबा नीम करौली महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर उनकी जन्मस्थली ग्राम अकबरपुर तहसील टूंडला में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और बाबा के चरणों में नतमस्तक होकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। साथ ही साथ उन्होंने, बाबा के परिजनों से भी मुलाकात की और बाबा नीम करौली महाराज के जीवन और संदेश पर निर्मित कॉफी टेबल बुक का विमोचन करते हुए कहा कि, “मेरी प्रार्थना है कि, पूरे प्रदेश के लोग नीम करौली बाबा के आशीर्वाद से सुखी हो और विकास के पथ पर सदैव अग्रसर हो। बाबा का ध्यान संकटहरण करता है, परेशान जनमानस को रास्ता दिखाता है। बाबा के वचन सनातन संस्कृति को प्रगाढ़ बनाने का काम कर रहे हैं। यही कारण है कि, आज उनकी ख्याति देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में है, ऐप्पल के मालिक से लेकर आम जनमानस के हृदय मे बाबा निवास करते है और उनके संकट का हरण करते है। बाबा के आशीर्वाद से सनातन संस्कृति का ध्वज पूरे विश्व में लहरा रहा है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और बाबा के दामाद जगदीश भटेरे भी उपस्थित रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



