लोकलाज के डर से नवजात शिशु को खाली प्लॉट में फेंका




बिसौली। कस्बे की दवतोरी रोड पर स्थित शिव कॉलोनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक मजबूर महिला ने लोकलाज के डर से अपने नवजात शिशु को एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। राहगीरों ने जब बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को तत्काल एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जिला मुख्यालय बदायूं स्थित चाइल्ड केयर सेंटर भेजा गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



