

भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में युवा सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
शहडोल:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन शहडोल नगर के अंबेडकर चौक स्थित अशोका पैलेस में 28 अक्टूबर को हुआ संपन्न। मंगलवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में जयसिंहनगर विधायक एवं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने की एवं विशिष्ट तिथि के रूप में जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी मौजूद रहे, युवा सम्मेलन कार्यक्रम का प्रस्ताव आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने रखा तो वही युवा सम्मेलन कार्यक्रम मे स्वागत भाषण युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी ने दिया इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा, संतोष लोहानी, मनोज गुप्ता,राकेश सोनी, जिला मंत्री नीरज गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता,श्रीमती कविता सिंह मार्को, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता बंटी, कार्यालय मंत्री अंकुश शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोहन सोनी, आदित्य पांडे मंचासीन रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी ने किया एवं उपस्थित युवाओं का आभार युवा मोर्चा जिला महामंत्री आशीष तिवारी ने किया इस दौरान युवा सम्मेलन में शहडोल जिले के 19 मंडलों से युवाओं ने युवा सम्मेलन में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई।
युवा सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ भारती एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कॉलेज व पैरामेडिकल कॉलेज के युवा छात्र-छात्राएं एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “पहले हम रक्षा उपकरणों के आयातक थे, आज हम निर्यातक हैं। सुपर सोनिक मिसाइल, पनडुब्बी और अनेक प्रकार के स्वदेशी हथियार देश में निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भारत ने न केवल अपने देशवासियों को वैक्सीन दी, बल्कि अन्य देशों को भी निःशुल्क वैक्सीन देकर आत्मनिर्भर भारत की असली शक्ति दिखाई।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा रन फॉर यूनिटी का आयोजन करेगी 31 नवंबर को इस दौड़ में कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज लेकर एकता का संदेश देंगे भारतीय जनता पार्टी जिला राजगढ़ मुख्यालय में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती का आयोजन किया जाएगा
युवा सम्मेलन कार्यक्रम में श्रीमती चपरा ने आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प अभियान को लेकर आगामी किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी साथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सत प्रतिशत पूरा करने वाले मंडल अध्यक्षों को बधाई भी दी।
विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है — “भारत किसी भी वस्तु या सेवा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर न रहे।” उन्होंने आह्वान किया कि हम सब स्वदेशी उत्पादों को अपनाएँ, जिससे देश आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बने।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला पदाधिकारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी,भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री,भारतीय जनता युवा मोर्चा की समस्त मंडल कार्यकारिणी,आत्मनिर्भर भारत की जिला टोली एवं मंडल टोली,युवा उद्यमी,छात्र नेतृत्व से जुड़े युवा,खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में सक्रिय युवा,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



