By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: भोपाल में मां के सामने बेटे का मर्डर:बेटे को बचाने मां उसके ऊपर लेटी, बदमाशों ने खींचकर चाकू से गोदा
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » भोपाल में मां के सामने बेटे का मर्डर:बेटे को बचाने मां उसके ऊपर लेटी, बदमाशों ने खींचकर चाकू से गोदा
भोपाल

भोपाल में मां के सामने बेटे का मर्डर:बेटे को बचाने मां उसके ऊपर लेटी, बदमाशों ने खींचकर चाकू से गोदा

चर्चा आज की
Last updated: October 25, 2022 11:00 am
By
चर्चा आज की
4 Min Read
Share
SHARE

भोपाल में एक मां के सामने उसके बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक दिवाली की पूजा करने के बाद मोहल्ले में घूमने निकला था। यहां मोहल्ले के ही नशेड़ी युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद चार-पांच बदमाशों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर मां उसे बचने दौड़ी और मिन्नतें करते हुए उसके ऊपर लेट गई। बदमाशों ने उसे खींचकर हटाया और युवक के सीने में 10 से ज्यादा बार चाकू से वार किया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य फरार हैं।

घटना भोपाल के कोलार इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, कान्हा कुंज फेस-2 निवासी महेश सोनवानी (24) बैनर-पोस्टर लगाने का काम करता था। सोमवार रात घर में दिवाली की पूजा कर मोहल्ले में घूमने निकला था। यहां मोहल्ले में ही रहने वाले पन्नालाल से उसका विवाद हो गया। महेश ने पन्नालाल को उठाकर नाली में पटक दिया। पन्नालाल भागकर घर पहुंचा और बेटों को बुला लाया। महेश अपने घर से कुछ ही दूरी पर था तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया।

उन्होंने महेश पर हमला किया तो वह शोर मचाने लगा। बेटे की आवाज सुनकर मां भोजनी बाई बाहर आई तो बेटे को पिटता देखा। वह उसे बचाने दौड़ी और पिता-पुत्रों से बेटे को छोड़ देने की मिन्नतें करने लगी। वह बेटे को चाकू के वार से बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई। हमलावरों ने उसे खींचकर दूर हटाया और उसके सीने में चाकू से कई वार किए। परिजनों के अनुसार 10 से ज्यादा बार चाकू से वार किया गया।

मेरी आंखों के सामने चाकू घोंपा
मां ने बताया कि मेरे बेटे को 5-6 लोग घेरे हुए थे। मैं दौड़कर उसके ऊपर लेट गई और उसे समेट लिया। उन्होंने मुझे उठाकर झटके से दूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने बेटे के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे सीने में गहरा घाव हो गया। मेरी आंखों के सामने उन्होंने उसकी हत्या कर दी। मैंने मदद के पहले अपने दूसरे बेटे और फिर पड़ोसियों का दरवाजा खटखटाया। इस पर मेरे दोनों बेटे और पड़ोसी दौड़े। उन्हें आता देख बदमाश भाग गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाई, उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

परिजनों ने महेश की हत्या के मामले में अभिषेक, आशीष और पन्नालाल के दो बेटों को आरोपी बनाया है। कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि विवाद नशे में गाली-गालौज करने को लेकर हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सप्ताह भर पहले भी हुआ था विवाद
महेश की मां ने बताया कि पन्नालाल कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के बंगले और थाने में साफ-सफाई का काम करता है। पुलिस से जान-पहचान बताकर वह मोहल्ले में अपना रौब दिखाता है। इसी बात को लेकर हफ्ते भर पहले भी पन्नालाल से महेश का विवाद हुआ था। इसकी FIR भी कोलार थाने में पन्नालाल ने दर्ज कराई थी। मामले में महेश को जमानत मिल गई थी।

महेश से पहले गोलू पर जानलेवा हमला
महेश की हत्या से पहले आरोपियों ने मोहल्ले में रहने वाले गोलू गजवे पर भी जानलेवा हमला किया। उन्होंने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया था। गोलू के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने महेश पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। दहशत की वजह से लोग भी मदद के लिए आगे नहीं आए।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

CM शिवराज करेंगे उद्घाटन; भोपाल में होगा नईदुनिया-नवदुनिया फोरम 3 का आयोजन, यहां जाने पूरा कार्यक्रम
खंडवा से अरुण यादव का प्रत्याशी बनना तय
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु सम्मान से सम्मानित हुए वृद्ध
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?