मुजरिया बिल्सी से कछला मार्ग पर सड़क हादसे मे रोड पार करते समय एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन से टककर लगने से दर्दनाक मौत हो गई मामला विगत रात्रि का है

। बल्लू उर्फ़ लेखराज पुत्र स्वर्ण सिंह उर्फ़ सोरन, उम्र 40 वर्ष,निवासी फकीराबाद थाना उझानी रविवार शाम लगभग सात बजे व आठ बजे के मध्य वितरोई से अपने घर फकीराबाद लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था सूचना पर मुजरिया पुलिस ने उपचार हेतु एम्बुलेंस से उझानी सरकारी अस्पताल भेजा परिजन भी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने लेखराज को मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,आगे की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस,फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना वितरोई धर्मशाला व पेट्रोल पम्प के बीच आटाचक्की की है
प्रभारी निरिक्षक मुजरिया थाना ज्योति सिंह ने बताया की मेमो के आधार पर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है अज्ञात वाहन की जाँच की जा रही है

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



