डीएम-एसपी ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर मतगणना सम्बन्धित व्यवस्था का लिया जायेजा





बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
रायबरेली 11 मई, 2023

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के मतगणना कार्य को निष्पक्ष, निर्भीक, सकुशल व शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न कराये जाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए आज आईटीआई गौरा बाजार एवं सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन स्थित मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मतगणना व्यवस्था को देख रहे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक बार पुनः मतगणना स्थल पर सभी तैयारियों को बारीकी से देख ले कहीं कमी हो तो उसे तत्काल दुरूस्त करवा लें। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थलों पर लाईट, बैरिकेडिंग, लाउडस्पीकर, फर्नीचर, कुर्सी, टेंट, टेबल, विद्युत, पानी, शौचालय तथा साफ-सफाई सहित समस्त मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



