

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता डाइट में सम्पन्न हुई
विजयी छात्र-छात्राओं को बांटे गए प्रमाण पत्र
ललितपुर। ब्लॉक जखौरा की राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान ललितपुर में बीईओ भुवनेंदु अरजरिया के निर्देशन में आयोजित की गई। बताते चलें क्विज प्रतियोगिता में बच्चों को विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित 25 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए। जिसमें ब्लॉक जखौरा के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चें सम्मिलित हुए।जिनमें सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त 25 छात्र -छात्राओं को परीक्षा के आधार पर चुना गया। तत्पश्चात 25 छात्राओं से क्विज के माध्यम से पांच-पांच प्रश्न पूछे गए।इस आधार पर सर्वश्रेष्ठ 10 छात्रों का चयन किया गया। दस छात्र-छात्राओं में से सर्वश्रेष्ठ पांच छात्रों को जिलास्तर पर आयोजित होने वाली माडल प्रतियोगिता हेतु चुना गया। इस प्रकार त्रिस्तरीय परीक्षा के आधार पर परीक्षा आयोजित की गई।जिसमें प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसी की रिद्धि प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा की प्रिंसी द्वितीय,उच्च प्राथमिक विद्यालय जैरवारा के अंशुल तृतीय,उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा केकृष्णकांत चतुर्थ एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सीरोंनखुर्द के अनिकेत पांचवें स्थान पर रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में एआरपी विज्ञान मनोज कुमार,विकास सिंघाई, इंदर सिंह पटेल, शैलेश जैन,रक्षपाल सिंह बुंदेला,दीपेंद्र सिंह, हरीराम झां,अमन नामदेव,रुचि नायक,नेहा जैन, आकांक्षा तिवारी,प्रियंका सहरिया,राजेश रावत, हिना शर्मा,प्रज्ञा तिवारी,शामिया परवीन,प्रताप सिंह ,मोहम्मद जाकिर,मुहमद मुनीर,दीप्ति जैन, रविन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ टाप फाइव छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिए गए इनके अलावा प्रतियोगिता में सम्मिलित समस्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



