वाराणसी के राजातालाब तहसील क्षेत्र के हरसोस गांव में स्थित चंद्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय एवं मानसिक मंदिर आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें भीषण ठंड के मद्देनजर दिव्यांग बच्चों को निशुल्क कंबल और शैक्षणिक स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई, यह वितरण विद्यालय प्रबंधन की ओर से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामाश्रय पाल विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सिंह और रमेश सिंह के हाथों बच्चों को सामग्री प्रदान की गई, इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह और शिक्षकों ने अतिथियों को पुष्प कुछ अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, सामग्री प्रकार बच्चों के चेहरों पर खुशी साथ झलक रही थी। विद्यालय परिवार ने बच्चों की देखभाल शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की है कि ताकि ठंडी के इस कठिन मौसम में उन्हें राहत मिल सके, नए साल के अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया शिक्षक सोनी झा, बिंदु यादव, आस्था सिंह, अंशु पाल, रमेश कुमार, पूजा देवी और गेंदा यादव सहित सभी शिक्षकों को मुख्य अतिथि रामाश्रय पाल विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह, विजय कुमार सिंह और प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने कलम डायरी भेंट कर सम्मानित किया।
सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी गई, इस अवसर पर राजकीय दिव्यांग विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर कुसीपुर वाराणसी के प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की सेवा केवल दायित्व नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे बच्चों को सुरक्षित वातावरण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी का कर्तव्य है, ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसी पहल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों में असीम संभावनाएं होती हैं, उन्हें सही मार्गदर्शन प्रेम और सहयोग देने की आवश्यकता है, उन्होंने चंद्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। ब्यूरो रिपोर्ट, वाराणसी।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



