*शारीरिक शिक्षा परिषद का हुआ पुर्नगठन, सचिन सागर निर्विरोध अध्यक्ष बने*




आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सत्र 2025- 26 के लिए शारीरिक शिक्षा परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। 


शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हुकुम सिंह के निर्देशन में चुनाव अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल द्वारा संपन्न कराए गए चुनाव में बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र सचिन सागर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष के दो पदों पर बीए प्रथम सेमेस्टर के बी पी सिंह तथा बीए प्रथम सेमेस्टर के ही लोकेश शरण निर्वाचित हुए। वहीं सचिव पद पर गार्गी राठौर निर्वाचित हुई ।
संयुक्त सचिव पद हिमांशु सिंह एवं प्राची गुप्ता को मिला । कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुहालिया खान, खुशी पटेल एवं रोहित पाल मनोनीत किए गए।
सभी निर्वाचित पदाधिकारीयों को प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने पद एवम कर्तव्य की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डॉ संजीव राठौर, डॉ प्रेमचन्द चौधरी, डॉ डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



