



*सोहनी कंपोजिट सरकारी स्कूल, डीएम के निर्देश पर संडे को भी खुले। सभी शिक्षक रहे मौजूद*
*ब्यूरो रिपोर्ट चर्चा आज की*
*औरैया*
जिले के जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने एस आई आर पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी सरकारी स्कूलों को रविवार को खोलने के निर्देश दिए थे।
क्योंकि इस समय एस आई आर पुनरीक्षण कार्यक्रम तेजी के साथ चलाया जा रहा है और इसी कारण आज रविवार को हमारी दैनिक चर्चा आज की समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल के जिला ब्यूरो चीफ ठाकुर अवधेश कुमार सिंह ने सोहनी गांव पंचायत बराहर ब्लाक बिधूना मे कंपोजिट तथा प्राइमरी पाठशाला प्रथम सोहनी मतदेय स्थल का जायजा लिया तो सभी शिक्षक मौजूद थे। लेकिन ग्रामीण मौजूद नहीं थे। सोहनी मे जो शिक्षक मौके पर थे वह है मनोज पाल, नारायण, गोविंद,पृदीप कुमार,विकास कुमार, प्रवीन कुमार तथा इसी तरह से मुगगपुर,बरूआ सहित सभी सरकारी स्कूलों पर एस आई आर पुनरीक्षण कार्यक्रम चलता पाया गया तथा तहसील बिधूना के आलाधिकारी भी बराबर निरीक्षण करते देखे गए।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



