

स्पर्धा – 2025 सीतापुर रोड शाखा ने रचा इतिहास, लगातार पांचवीं बार बनी चैंपियन ऑफ चैंपियंस



उभरते खिलाड़ियों के लिए स्पर्धा एक बड़ा मंच – ललित उपाध्याय
स्पर्धा 2025 के सभी खेलो में सीतापुर रोड शाखा के खिलाड़ियों का दबदबा – बनी चैंपियन ऑफ चैंपियंस
स्पर्धा 2025 बच्चों के मम्मी व पापा ने भी 100 मीटर रेस में दिखाया दम – जीते मेडल
प्रीशा गुप्ता के हरफनमौला खेल से सीतापुर शाखा बालिका क्रिकेट टीम बनी चैंपियन
बास्केट बॉल के सभी स्वर्ण पर सीतापुर रोड शाखा का कब्जा
ढोल, भांगड़ा तथा आतिशबाजी के साथ हुआ स्पर्धा 2025 का भव्य समापन
स्पर्धा – 2025 की सीतापुर रोड शाखा बनी चैंपियन ऑफ चैंपियंस
के .डी. सिंह बाबू स्टेडियम में सेंट जोसेफ द्वारा आयोजित चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा 2025 का रोमांचक क्रिकेट मैच और रिले रेसिस के साथ बुधवार को समापन हुआ। 16 से 19 नवंबर तक चलने वाली स्पर्धा – 2025 के समापन व ट्रॉफी वितरण समारोह में अतिथि के रूप में ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी भारतीय हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय के साथ राकेश कुमार ए.डी.एम. (एफ/आर) हिमांशु गुप्ता, स्क्वाड्रन लीडर राखी अग्रवाल आदि उपस्थित थे जिन्होंने विजेताओं को मेडल आदि प्रदान कर सम्मानित किया।
चार दिवसीय स्पर्धा 2025 के अंतिम दिन 200, 400, 800 मीटर व रिले रेस के साथ पहली बार शामिल कक्षा एक और दो के बालक बालिका की 50 मीटर की रेस हुई। इसके साथ ही स्पर्धा 2025 में पहली बार बच्चों के माता पिता की 100 मीटर फर्राटा दौड़ का आयोजन किया गया जिनके विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। क्रिकेट बालिका फाइनल में प्रीशा गुप्ता के ऑल राउंडर खेल के चलते क्रिकेट की ट्रॉफी सीतापुर रोड शाखा के नाम हुई। प्रीशा ने फाइनल मुकाबले में 52 रन और 4 विकेट चटकाने का योगदान दिया। सीतापुर रोड बालिका टीम ने एक विकेट खोकर 16 ओवर में 109 का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया जिसका पीछा करते हुए राजाजीपुरम की टीम केवल 52 रन ही बना पाई। सीतापुर रोड की बालिका टीम लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनी।
इसके साथ ही 20 गोल्ड के साथ टीम गेम की ट्रॉफी सीतापुर रोड ब्रांच को मिली। साथ ही 27 गोल्ड के साथ ट्रैक एंड फील्ड गेम्स की ट्रॉफी भी सीतापुर रोड शाखा के नाम हुई।
स्पर्धा 2025 में आयोजित विभिन्न खेलो में प्राप्त हुए 47 गोल्ड मेडल और 355 अंकों के आधार पर सीतापुर रोड शाखा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए, पिछले कीर्तिमानों को तोड़ते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियंस की ट्रॉफी लगातार पांचवी बार अपने नाम कर इतिहास बनाया।
वहीं मुकुल राज, नैतिक सिंह और अमन यादव को नीरू मेमोरियल खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के अवसर पर ललित उपाध्याय ने सीतापुर रोड शाखा को चैंपियन ऑफ चैम्पियंस की ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की स्पर्धा उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। ढोल भांगड़ा और आतिशबाजी के साथ स्पर्धा 2025 का समापन हुआ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



