हर घर नल योजना में लापरवाही: कर्वी ब्लॉक के कई गांवों में नहीं पहुंच रहा पानी, नल बिना टोटी के लगाए गए
कर्वी चित्रकूट।हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना कर्वी ब्लॉक के कई गांवों में कागज़ों पर तो पूरी दिखाई दे रही है, लेकिन जमीन पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। ग्राम पंचायत रोली कल्याणपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नलों की स्थापना तो कर दी गई है, लेकिन न तो इन नलों में टोटियाँ लगाई गई हैं और न ही पानी की सप्लाई शुरू की गई है।
ग्रामीण अनुराग दुबे, संतराम यादव और उमेश मिश्रा ने कहा कि अधिकारियों ने नलों की फिटिंग तो जल्दी–जल्दी करवा दी, लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक कई जगह तो नलों में टोटी तक नहीं लगाई गई है, जिसके कारण नल बेकार साबित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि योजना का लाभ उन्हें तभी मिल पाएगा जब गांव में नियमित रूप से पानी की सप्लाई शुरू होगी। फिलहाल लोगों को दूर-दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन में भारी दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं।
गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि न केवल नलों में टोटियाँ लगवाई जाएं, बल्कि जल्द से जल्द पानी की सप्लाई भी सुचारू की जाए, ताकि सरकारी योजना का वास्तविक लाभ ग्रामीणों तक पहुंच सके।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से पंचायत और उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




It’s smart to prioritize security when choosing an online platform – identity verification is key! Seeing platforms like the 365jili club focus on that & a classic experience is reassuring. Responsible gaming is vital, always!