




रायपुर
एआईसीसी सचिव व हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नियुक्त कोआॅर्डिनेटर विकास उपाध्याय ने जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र मे प्रदेश भाजपा सरकार को घेरने के लिए चुनावी रणनीति बनाने हेतु बैठक ली। लगातार बूथ स्तर पर प्रबंधन तैयार करने को वे फोकस कर रहे हैं।
कोआॅर्डिनेटर विकास उपाध्याय ने इस चुनावी बैठक मे विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर हर घर तक पहुँचकर डोर टू डोर प्रचार करने और कांग्रेस पार्टी के कल्याणकारी घोषणा पत्र को जनता तक पहुँचाने और नुककड़ नाटक व सभा के माध्यम से जनता को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र व गारंटी को बताने को कहा और साथ ही भाजपा के राज मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से अवगत कराने की योजना बनाई गई।जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई इस महत्वपूर्ण चुनावी बैठक में विकास उपाध्याय के साथ, जयसिंहपुर विधानसभा के कोआॅर्डिनेटर उत्पल गोगोई और ब्लॉक् अध्यक्ष जसवंत डडवाल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



