चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों व मादक पदार्थो की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.02.2025 को थाना मलवां पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग दौरान 02 शातिर अभियुक्तों 1.संजय मौर्या पुत्र असर्फीलाल मौर्या निवासी नयापुरवा पोस्ट करमौन थाना थरियांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 28 वर्ष, 2.राजेश तिवारी पुत्र रवीन्द्रलाल निवासी गंगानगर थाना राधानगर जिला फतेहपुर उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से वाहन महिन्द्र एक्सयूवी 700 संख्या UP 45 P 0030 कार से दो पैकेट से क्रमशः- पैकट नं0 01 में 06 किलो0 190 ग्रा0 व पैकेट नं0 02 में 6 किलो 100 ग्राम व एक अदद बोरी में 21 किलो 500 ग्राम कुल 33 किलो 790 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगणें उपरोक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



