चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल जनपद फतेहपुर के द्वारा अपराध व अपराधियों व टॉप टेन अपराधियों तथा माफियाओं व वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक , जनपद फतेहपुर के निकट पर्वेक्षण में व पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय थरियांव, फतेहपुर के कुशल निर्देशन में इंटेलिजेंस विंग व थाना थरियांव की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 08/09.02.2025 की रात्रि को थाना क्षेत्रांतर्गत पश्चिमी बाईपास पर चेकिंग की जा रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल से 03 व्यक्ति आते दिखाई दिये उन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो संदिग्धो द्वारा तेजी से गाड़ी वापस मोड़कर खागा की तरफ भागने का प्रयास किया गया, तो बहद ग्राम रामपुर थरियांव के पास खाली पड़े मैदान में फिसल कर मो0सा0 सहित गिर पड़े तथा अपने आप को घिरता हुआ देख पुलिस की तरफ लक्ष्य कर फायरिंग करने लगे, आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग में अभि0 शानू गौतम पुत्र संतोष कुमार निवासी खम्भापुर थाना राधानगर उम्र करीब 25 वर्ष के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा अभि0 मोहम्मद सैफ पुत्र सफीक अहमद निवासी हौजानी थाना मलवा उम्र करीब 20 वर्ष व अतुल कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी भगवन्तपुर थाना राधानगर उम्र करीब 19 वर्ष को दौडा कर पकड़ लिया गया । घायल अभियुक्त शानू को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर इलाज हेतु सीएचसी हसवा ले जाया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 1 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 अदद खोखा कारतूस, 4 लॉकेट पीली धातु सोने के लूट से संबंधित 01 अदद मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त व 610/- रुपये नगद बरामद किये गये । स्थानीय थाना थरियांव पर मु0अ0सं0 34/25 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग उपरोक्त के पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी से अपराध व आपराधिक गतिविधियों मे अंकुश लगेगा ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



