नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने में चार महिला समेत 05 शातिर गिरफ्तार




बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी साइबर क्राइम
विनोद कुमार वर्धन के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम बदायूँ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 12/2025 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में थाना साइबर क्राइम टीम ने पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नम्बर जिससे पांच साइबर फ्राड शिकायतें पूर्व से दर्ज है की जांच से प्राप्त मोबाइल नम्बर की लोकेशन ट्रेस की गयी तो मौहल्ला नई सराय थाना कोतवाली बदायूँ की प्रदर्शित हो रही है। लोकेशन के आधार टीम वहां पहुंची तो एक गली में एक मकान बना हुआ था जिसका दरवाजा खुलवाया गया तो कमरा एक छोटे ऑफिस के रुप में बना हुआ है जिसमें 03 महिला व 01 पुरुष काम कर रहे है ,जो साइबर अपराध की संदिग्ध गतिविधियाँ करते हुए प्रतीत हो रहे है। टीम ने ऑफिस के अन्दर से कुल 01 पुरुष व 03 महिलाओ को पकड लिया। गिरफ्तार अभि0गण की निशादेही पर 01 अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त शिकायतों में लगभग 4,50,000/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी । जिनकी 10 एनसीआरपी शिकायत पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे वर्क इन्डिया साइट पर अलग अलग राज्य नवादा बिहार, पटना बिहार, नागपुर महाराष्ट्र, जयपुर राजस्थान, इन्दौर मध्यप्रदेश, भोपाल मध्यप्रदेश, उ0प्र0, के भोले भाले लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्टर कराते हुए नौकरी का झांसा देकर उनसे रुपये ट्रान्सफर कराकर साइबर ठगी करते है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण में विवेक पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम गोविन्द नगला थाना मूसाझाग बदायूँ (वर्चुअल नाम राजीव), आकांक्षा पटेल पुत्री जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बरातेगदार थाना सिविल लाइन बदायूँ (वर्चुअल नाम रिया शर्मा), अंशू पटेल पुत्री दीपक सिंह निवासी ग्राम लखनपुर थाना सिविल लाइन बदायूँ (वर्चुअल नाम रिया शर्मा), ईशा साहू पुत्री प्रेमशंकर निवासी मौ0 नगर पंचायत गुलडिया वार्ड नं0 9 थाना मूसाझाग बदायूँ (वर्चुअल नाम नाव्या शर्मा व कृतिका शर्मा) तथा मीनाक्षी पुत्री राजकुमार सिंह निवासी ग्राम बरामयखेडा थाना उझानी बदायूँ (वर्चुअल नाम निधि शर्मा) को
मौहल्ला नई सराय थाना कोतवाली बदायूँ से गिरफ्तार किया गया।
*ये सामग्री हुई बरामद :*
01 अदद लेपटॉप, 01 अदद प्रिंटर, 01 अदद माउस, 01 लेपटॉप चार्जर, 07 अदद स्मार्ट फोन, 04 अदद मोबाइल कीपेड, 07 अदद मोबाईल चार्जर, 23 अदद सिम कार्ड, एक HDFC BANK PVT. LTD. MUMBAI की स्टाम्प मौहर, एक अदद हाजिरी रजिस्टर, 04 अदद कापी, एक अदद किरायनामा की फोटोकापी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, उ0नि0 रजत यादव,
उ0नि0 राकेश कुमार, हे0कां0 निपेन्द्र यादव,
हे0कां0 विनय कुमार, कां0 संतोष गंगवार, कां0 राज चौधरी, कां0 पंकज कुमार, कां0 शुभमपाल, महिला कां0 प्रियंका, महिला कां0 ज्योति सभी थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ शामिल रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



