*जनसुनवाई में 109 प्रकरणों की हुई सुनवाई*
सतना कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मंगलवार को जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे एवं डिप्टी कलेक्टर श्री एलआर जांगडे ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्यायें सुनी। जनसुनवाई में 109 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में आये कोटर वार्ड क्र-9 निवासी मालती देवी तथा कृपालपुर हरिजन बस्ती से आई उजियरिया बसोर को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर जनसुनवाई में ही कान की मशीन उपलब्ध कराई गई। जनसुनवाई में जमीन का सीमांकन कराने, अनुकंपा नियुक्ति, खाद्यान पात्रता पर्ची, दाखिल-खारिज कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, विद्युत समस्या, जमीन का कब्जा दिलाने, सीमांकन कराने, चिकित्सा सहायता, रोजगार दिलाने, भरण-पोषण और संबल योजना के लाभ संबंधी आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



