ललितपुर। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के आदेश, एएसपी अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में सर्विलांस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही में बरामद किये गये करीब 23 लाख रुपये कीमत के 131 मोबाइल फोन्स जो कि बरामद किये गये हैं को उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये। वर्षों से खोए मोबाइलों को पाकर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस दौरान एसपी मो.मुश्ताक ने बताया कि खोए हुये इन फोन्स को देश के कई राज्यों व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बरामद किया गया है। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रूपये बतायी गयी है। एसपी ने पुलिस लाइन में बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को वितरण किया। वहीं अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। एसपी ने बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया। बताया कि एसपी मो.मुश्ताक ने जनसुनवाई में प्राप्त खोये/गिरे मोबाइल फोन से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम, थानों पर गठित टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया था। उक्त अभियान के अनुपालन में सर्विलांस टीम/थानों पर गठित टीम के अथक प्रयास से अलग-अलग राज्यो एवं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 131 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, कीमत लगभग 23 लाख रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। मोबाइल फोन्स बरामद करने वाली पुलिस टीम में सर्विलांस से उ.नि.आलोक सिंह, स्वाट टीम प्रभारी उ.नि.अतुल तिवारी, हे.कां.जिनेन्द्र सिंह, हे.कां.प्रशान्त कुमार, कां.रोहित कुमार, कां. मो.आमिर, कां.मोहित आदि शामिल रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



