


लखनऊ



उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा आज संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक,द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, समर्थ गुप्ता व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, रजनीश श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सम्मानित किए गए रेलकर्मी लखनऊ मंडल के संरक्षा, परिचालन तथा इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है, और हमारे रेलकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ निभाते हैं। ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान न केवल उन्हें प्रोत्साहित करता है, बल्कि अन्य साथियों को भी प्रेरणा देता है।” उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए अन्य रेलकर्मियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



