

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित 15वाँ दीक्षान्त समारोह 10 सितम्बर को विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्ष्यगृह में आयोजित किया जाएगा।
कुलपति मांडवी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, पूर्व अध्यक्ष, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवं उपाध्यक्ष, रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी।



उन्होंने बताया की विशिष्ट अतिथियों के रूप में जयवीर सिंह,मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन, उत्तर प्रदेश सरकार तथा श्रीमती रजनी तिवारी, राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहेंगे।
पदक वितरण
इस दीक्षान्त समारोह में कुल 40 पदक विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे, जिनमें-
25 स्वर्ण पदक
07 रजत पदक
08 कांस्य पदक
सर्वोच्च 08 पदक एम.पी.ए. (कथकनृत्य) की छात्रा अंशिका कटारिया को प्रदान किए जाएंगे।
दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियाँ
- विश्वविद्यालय परिसर में
विद्यार्थियों के मध्य परंपरागत खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई, जिनमें रस्साकसी, दौड़, खो-खो, कबड्डी तथा लंगड़ी टांग प्रमुख रही।
साथ ही, साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई, जिनमें –
निबंध प्रतियोगिता,
काव्य लेखन प्रतियोगिता,
भाषण प्रतियोगिता,
चित्रकला प्रतियोगिता,
देशभक्ति गीत प्रतियोगिता,
लोक नृत्य प्रतियोगिता,
विश्वविद्यालय द्वारा गोग्राम कठिंगरा एवं बेलवा, शक्करखेड़ा, बरगदताला (काकोरी), मलीहाबाद व् सरोसा भरोसा गाँवों के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों के लिए वर्गवार (कक्षा 3-5, 6-8, 9-10, 11-12) चित्रकला, भाषण, कहानी कथन एवं गायन प्रतियोगिताएँ कराई गई। इन प्रतियोगिताओं के विजताओं को दीक्षांत समारोह पर सम्मानित किया जाएगा।
आँगनबाड़ी केन्द्रों में विश्वविद्यालय द्वारा कठिंगरा-1, कठिंगरा-2, बेलवा, जलियामऊ एवं माधवपुर के आँगनबाड़ी केन्द्रों के मध्य नियमितता, स्वच्छता, उपस्थिति एवं स्वास्थ्य जैसे मानकों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



