By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: ‘Aryan Khan के लिए 18 करोड़ की डील, 50 लाख टोकन मनी’, पूजा ददलानी का बयान जो Sameer Wankhede के लिए बना मुसीबत
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘Aryan Khan के लिए 18 करोड़ की डील, 50 लाख टोकन मनी’, पूजा ददलानी का बयान जो Sameer Wankhede के लिए बना मुसीबत
मनोरंजन

‘Aryan Khan के लिए 18 करोड़ की डील, 50 लाख टोकन मनी’, पूजा ददलानी का बयान जो Sameer Wankhede के लिए बना मुसीबत

चर्चा आज की
Last updated: May 19, 2023 12:30 pm
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

क्रूज ड्रग्‍स केस शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम आने और उनकी गिरफ्तारी से गजब सनसनी मची थी। अब दो साल बाद यह केस फिर से सुर्ख‍ियों में हैं। नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो के तत्‍कालीन जोनल हेड समीर वानखेड़े इस पूरे मामले में अब खुद सवालों के घेरे में हैं। वर्तमान में आईआरएस अध‍िकारी समीर वानखेड़े पर सीबीआई ने भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए हैं। दिलचस्‍प है कि इसमें शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी का पुराना बयान समीर वानखेड़े के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनकर उभरा है। पूजा का यह बयान बीते साल 16 जून को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की व‍िज‍िलेंस रिपोर्ट का हिस्सा था। इसी के आधार पर CBI ने समीर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ 2021 कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्‍स केस में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी शामिल हैं।

Contents
  • पूजा ददलानी ने पुलिस के समन को किया था नरअंदाज
  • विजिलेंस की टीम को पूजा ने दिया बयान
  • शाहरुख से हुई थी पैसे ऐंठने की कोश‍िश
  • सीबीआई पूजा ददलानी से कर सकती है पूछताछ
  • प्रभाकर सेल ने भी कही थी 25 करोड़ की डील वाली बात
  • सेल ने नकदी के बैग मिलने की बात स्‍वीकार की थी
  • समीर वानखेड़े ने लीड की थी क्रूज पर छापेमारी
  • 26 दिन जेल में रहने के बाद रिहा हुए थे आर्यन खान

Pooja Dadlani ने अपने दर्ज बयान में कथित जबरन वसूली की बात स्‍वीकार की है। यह भी कहा है कि उन्‍होंने मामले में कथित रूप से 50 लाख रुपये का एक बैग टोकन मनी के तौर पर दिया था। और तो और यह सब कॉर्डेलिया क्रूज पर छापेमारी के कुछ घंटों बाद ही हुआ था। एनसीबी की जांच के मुताबिक, मामले में Aryan Khan का नाम आने पर अध‍िकारी से शुरुआती जबरन वसूली की डिमांड 25 करोड़ रुपये थी। लेकिन बाद में यह सौदा 18 करोड़ रुपये में तय हुआ था। इसके लिए टोकन मनी के तौर पर 50 लाख रुपये भी दिए गए थे।

पूजा ददलानी ने पुलिस के समन को किया था नरअंदाज

इससे पहले 3 अक्टूबर 2021 के इस मामले में मुख्‍य कड़ी पूजा ददलानी ने बयान दर्ज करने के लिए मुंबई पुलिस के कम से कम तीन समन को नजरअंदाज कर दिया था। तब इस Sameer Wankhede के खिलाफ पुलिस की जांच को बंद करना पड़ा था।


विजिलेंस की टीम को पूजा ने दिया बयान

‘इंडियन एक्‍सप्रेस’ की रिपोर्ट में जांच में शामिल एक प्रमुख अध‍िकारी के हवाले से कहा गया है, ‘विजिलेंस टीम ने पिछले साल की पहली छमाही में पूजा ददलानी से संपर्क किया था, जिसके बाद जबरन वसूली के आरोपों के संबंध में उनका बयान दर्ज किया गया। उनके अलावा, हमने केपी गोसावी, सनविले डिसूजा और प्रभाकर सेल (गवाहों) के बयान भी दर्ज किए।’


शाहरुख से हुई थी पैसे ऐंठने की कोश‍िश

जब इस अध‍िकारी से यह पूछा गया कि पूजा ददलानी ने अपने बयान में क्या कहा, तो उन्‍होंने बताने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि सभी बयानों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि शाहरुख खान से पैसे ऐंठने की कोश‍िश की गई थी और फिर सीबीआई से इस मामले की जांच करने को कहा गया।


सीबीआई पूजा ददलानी से कर सकती है पूछताछ

पिछले हफ्ते सीबीआई ने कथित जबरन वसूली की कोश‍िश के लिए समीर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की थी। रिपोर्ट में उसी सूत्र के हवाले से कहा गया है, ‘संभव है कि एफआईआर की जांच कर रही सीबीआई टीम पूजा ददलानी का बयान फिर से दर्ज करेगी और हमें उम्मीद है कि वह उनके साथ भी सहयोग करेंगी।’


प्रभाकर सेल ने भी कही थी 25 करोड़ की डील वाली बात

सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि उनकी जांच मामले में सभी लोगों के विस्तृत बयानों के अलावा, मुंबई पुलिस द्वारा अलग-अलग स्‍थानों के सीसीटीवी फुटेज पर भी आधारित थे। इनके आधार पर भी घटनाओं के टाइमलाइन को कंफर्म किया जा सकता है। इनमें से गवाह प्रभाकर सेल की अप्रैल 2022 में मौत हो गई है। प्रभाकर सेल आख‍िरी समय तक अपने बयान पर कायम रहे कि क्रूज पर छापे की रात उन्होंने गोसावी को फोन पर डिसूजा से बात करते हुए सुना था कि शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये मांगने की बात हो रही है। और यह भी कि यह डील 18 करोड़ रुपये में तय फाइनल हुई थी।

सेल ने नकदी के बैग मिलने की बात स्‍वीकार की थी

प्रभाकर सेल ने अपने बयान में आगे दावा किया था कि गोसावी ने डिसूजा को बताया कि 18 करोड़ रुपये में से 8 करोड़ रुपये समीर वानखेड़े के लिए थे। प्रभाकर सेल और गोसावी कथित तौर पर डिसूजा, पूजा ददलानी और उनके पति से उसी रात लोअर परेल में मिले थे, जहां कथित तौर पर नकदी के साथ एक बैग उन्हें सौंप दिया गया था।


समीर वानखेड़े ने लीड की थी क्रूज पर छापेमारी

साल 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े तब एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्‍टर थे। 2 अक्टूबर 2021 की रात को मुंबई तट पर क्रूज श‍िप पर छापा मारने के लिए उन्‍होंने अधिकारियों की टीम को लीड किया था। एनसीबी ने क्रूज से ड्रग्स और नकदी जब्त करने का दावा किया था। मामले में आर्यन खान सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया।


26 दिन जेल में रहने के बाद रिहा हुए थे आर्यन खान

आर्यन खान इस मामले में 26 दिन जेल में रहे थे। बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्‍हें जमानत पर रिहा कर दिया था। आखिरकार, मामले की जांच करने वाली एनसीबी की एक अन्य टीम ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए चार्जशीट से आर्यन खान का नाम हटा दिया। हालांकि, मामले में आर्यन खान के दोस्‍त अरबाज मर्चेंट अभी भी आरोपी हैं। अरबाज ही आर्यन को लेकर क्रूज पर गए थे।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

‘तुम सबके लिए मैं अकेला…; वीरेन्द्र सहवाग ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों को दिया जवाब
पिता इलेक्ट्रिशियन, अपना घर तक नहीं, कोच ने उठाया खर्च… कुछ ऐसी है तिलक वर्मा की कहानी
पठान ने 5 दिनों में की दुनिया भर में 542 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई, बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी!
कितने साल की हैं रीवा अरोड़ा? ये 4 फोटो देख लीं तो एक्ट्रेस की उम्र का खुल जाएगा कच्चा-चिट्ठा
शिखर धवन को सिलेक्टर्स ने टीम इंडिया से क्यों निकाला?
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?