नई दिल्ली: इजरायल और हमास के बीच छिड़े युद्ध की वजह से कई लोग फंसे चुके हैं. वहीं, हजारों लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी है. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा भी इजरायल में फंस गई थीं, लेकिन हाल ही में उनकी वतन वापसी हो चुकी है. इस बीच अब एक दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, टीवी एक्ट्रेस मधुरा नाइक की बहन और जीजा इजरायल-हमास युद्ध में मारे गए हैं.




पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध है
मधुरा ने सोशल मीडिया के जरिए ये दिल दहला देने वाले खबर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है. मधुरा ने बताया कि उनकी चचेरी बहन और जीजा की फलस्तीन आतंकवादियों ने बेरहमी से हत्या कर दी है.
उन्होंने अपनी बहन, जीजा और उनके दो छोटे बच्चों की फोटो शेयर करते हुए ये दुखद खबर सुनाई है. उनके इस पोस्ट ने अब आम लोगों ने लेकर मशहूर हस्तियों को भी स्तब्ध कर दिया है.
बच्चों के सामने की हत्या
मधुरा ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ओडाया, मेरी बहन और उसके पति की फलस्तीनी आतंकवादियों ने उनके बच्चों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी. वे लोग रविवार को मृत पाए गए.
आतंकवादी हमले में मेरी प्यारी बहन की हत्या से बहुत दुखी हूं. उनकी गर्मजोशी, दयालुता और प्यार को हमेशा याद किया जाएगा. हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके और सभी पीड़ितों के साथ हैं. उन्हें शांति मिले.’
मधुरा का पोस्ट हुआ वायरल
मधुरा ने आगे लिखा, ‘कृपया इस मुश्किस समय में हमारे और इजरायल के लोगों के साथ खड़े रहें. समय आ गया है कि लोग इन आतंकवादियों की वास्तविकता को देखें और देखें कि वे कितने अमानवीय हो सकते हैं.’ एक्ट्रेस का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



