सीतापुर। पहला विकास खंड क्षेत्र की महिला किसान रेखा देवी के मोबाइल फोन पर शुक्रवार को कृषि यंत्र आवंटन का एसएमएस मिला। एसएमएस मिलते ही उनका चेहरा खिल गया। महोली ब्लॉक के किसान अभिषेक मिश्रा का कलेक्ट्रेट सभागार में जैसे ही ई-लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्र ट्रैक्टर माउंटेन स्पेयर मशीन के लिए चयन हुआ, उनके चेहरे की रंगत खिल गई इस यंत्र पर उन्हें दस हजार रुपये से अधिक का अनुदान मिलेगा। इसी तरह शुक्रवार को 39 किसानों को लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्र मिलेंगे।
कृषि विभाग की ओर से किसानों को दस हजार रुपये से अधिक अनुदान पर 11 प्रकार के कृषि यंत्रों को उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना प्रतिवर्ष संचालित होती है। वर्तमान वित्तीय साल में भी 149 किसानों ने योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे। लक्ष्य से अधिक आवेदन हो जाने के कारण ई- लॉटरी व्यवस्था से किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान की सुविधा दिए जाने के निर्देश हैं।
इसी के तहत गठित समिति की और से कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में ई-लॉटरी से कृषि यंत्रों के लिए 39 किसानों का चयन किया गया। इससे किसानों को खेती करना आसान होगा। साथ ही वह दूसरे किसानों को भी लाभ पहुंचा सकेंगे। इस मौके पर सीडीओ निधि बंसल, उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह संग अन्य अफसर मौजूद रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



