हमीरपुर।
राठ कस्बे में 46 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव को घर ले गए। मृतक की पहचान राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव निवासी भवानीदीन पुत्र धूराम के रूप में हुई है। वह राठ कस्बे के चरखारी रोड इलाके में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे और भवन निर्माण का कार्य कर जीवन यापन करते थे। मृतक की पत्नी प्रभा ने बताया कि उनके पति शराब का अत्यधिक सेवन करते थे, जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि पति के निधन के बाद परिवार के भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रभा, पुत्र हर्ष, 14 वर्षीय पुत्री शिवानी और 10 वर्षीय पुत्री सुहानी को छोड़ गए हैं। राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी ने पुष्टि की है कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



