चर्चा आज की हरदोई




______
संस्था अंतर्ध्वनि महिला विंग की मंडल और ज़िला कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के महासचिव कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि मंडल के अध्यक्ष पद पर इला द्विवेदी और सचिव के पद पर कालिन्द्री वैश को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, ज़िला कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में सुनीता त्यागी और पूनम तिवारी, अध्यक्ष के रूप में डॉ आशी गुप्ता, और सचिव के रूप में गौरी गौर का चयन किया गया है। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में निधि चौरसिया, कोषाध्यक्ष के तौर पर खुशबू टंडन, और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संघमित्रा मुखर्जी और स्नेह मिश्रा की नियुक्ति की गई है।
शहर, प्रदेश, राष्ट्र व दुनिया की मुख्य अप्डेट्स के लिए फॉलो करें हमारा व्हाट्सएप्प न्यूज़ चैनल⤵️
https://chat.whatsapp.com/IHWO7LfxJVGBx88xPqs1If
अंतर्ध्वनि महिला विंग पिछले एक दशक से मज़लूमों के लिए वस्त्र और ज़रूरी सामग्री का वितरण कर रही है, साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन भी करती है। संस्था की नई कार्यकारिणी इन प्रयासों को और भी सशक्त बनाने का कार्य करेगी।


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



