By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: केदारनाथ उपचुनाव में 57.64 प्रतिशत मतदान, 23 नवंबर को काउंटिंग; 6 प्रत्याशियों की सांख दांव पर
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » केदारनाथ उपचुनाव में 57.64 प्रतिशत मतदान, 23 नवंबर को काउंटिंग; 6 प्रत्याशियों की सांख दांव पर
उत्तर प्रदेश

केदारनाथ उपचुनाव में 57.64 प्रतिशत मतदान, 23 नवंबर को काउंटिंग; 6 प्रत्याशियों की सांख दांव पर

Last updated: November 21, 2024 9:50 am
By
लवलेश पाण्डेय
6 Min Read
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव बुधवार 20 नवंबर को संपन्न हो गया है. महिला मतदाताओं ने जागरूकता के मामले में पुरुषों को एक बार फिर बहुत पीछे छोड़ दिया. उपचुनाव में प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ है.

केदारनाथ विधानसभा सीट पर कुल 90 हजार 875 मतदाता थे. सुबह मतदान धीमा रहा. दोपहर बाद वोटिंग ने तेजी पकड़ी. सत्तधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस दोनों जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं. उपचुनाव के वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है. मैदान में उतरे 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को हो जाएगा.

केदारनाथ उपचुनाव में कुल 57.64 प्रतिशत मतदान: रुद्रप्रयाग जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि शांतिपूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ वोटिंग संपन्न हो गयी है. केदारनाथ उपचुनाव में कुल 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ है. उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में इस बार कुल 90 हजार 875 मतदाता थे. इनमें 45 हजार 956 महिला मतदाता और 44 हजार 919 पुरुष मतदाता शामिल हैं.

महिला वोटरों ने पुरुषों को पीछे छोड़ा: जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव में कुल 53 हजार 526 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इनमें 28 हजार 329 महिला और 25 हजार 197 पुरुष मतदाताओं ने अपने वोट डाले. सौरभ गहरवार ने बताया कि विधानसभा सीट के अंतर्गत सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है.

पुरुषों के मुकाबले 3,132 महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले: केदारनाथ विधानसभा सीट के वोटिंग पैटर्न ने एक बार फिर साबित किया कि उत्तराखंड की महिला शक्ति हर अच्छे कार्य में पुरुषों से आगे खड़ी रहती है. लोकतंत्र के इस पर्व में भी पहाड़ की मां-बेटियों ने ज्यादा संख्या में मतदान करके पुरुष वर्ग को पीछे छोड़ दिया. उस उपचुनाव में पुरुषों के मुकाबले 3,132 ज्यादा महिलाओं ने वोट डाले. जिस विधानसभा सीट पर कुल 90 हजार 875 मतदाता हों, वहां 3,132 वोट काफी मायने रखते हैं.

सुबह 9 बजे तक पड़े सिर्फ इतने वोट: पहाड़ों में ठंड पड़ रही है. ऐसे में केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव में सुबह के समय मतदान हल्का रहा. सुबह 9 बजे तक सिर्फ 4.30% वोटिंग हुई थी. इससे लग रहा था कि उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहेगा. कम मतदान ने सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस दोनों दलों और उनके उम्मीदवारों की धड़कनें तेज कर दी थीं.

सुबह 11 बजे तक हुआ था इतना मतदान: 2 घंटे बाद सुबह 11 बजे मतदान प्रतिशत में हल्की बढ़ोत्तरी हुई. 11 बजे तक 17.69% वोटिंग हुई. यानी सुबह 9 से 11 बजे के बीच 2 घंटे में वोटिंग में करीब 13 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई. ये मतदान भी उपचुनाव के लिहाज से उत्साहजनक नहीं लग रहा था. इसका साइड इफेक्ट देहरादून में देखा जा रहा था. कांग्रेस के बड़े नेता अपने कंट्रोल रूम में जाकर ग्राउंड रियलिटी जानने को उत्सुक थे. वहीं उत्तराखंड सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी वोटिंग पैटर्न को समझने की कोशिश में लगे थे.

दोपहर 1 बजे बढ़ गया मतदान प्रतिशत: सुबह 9 बजे तक जहां मतदान ढीला चल रहा था, वहीं 11 बजे तक थोड़ा तेजी आई. असली तेजी सुबह 11 बजे के बाद आई. तब बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे. दोपहर 1 बजे तक केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव में 34.40 फीसदी वोटिंग हुई. यानी सुबह 11 बजे तक जितनी वोटिंग हुई थी, इन 2 घंटों के अंदर उससे करीब दोगुनी वोटिंग हुई. इसके बाद पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से नेताओं के जीत के दावों वाले बयान आने लगे.

दोपहर 3 बजे तक पड़े इतने वोट: सुबह 11 बजे बाद वोटिंग ने जो रफ्तार पकड़ी वो दोपहर 3 बजे तक जारी रही. 3 बजे तक केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव में 47 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी. ऐसे में लगने लगा था कि वोटिंग प्रतिशत 60 को पार कर जाएगा. इस दौरान विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य देहरादून स्थित पार्टी के चुनाव कंट्रोल रूम पहुंच गए. उन्होंने अपने उम्मीदवार की जीत का दावा किया तो सरकार और प्रशासन पर आरोप भी लगाए.

शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत को पार कर गया मतदान: दोपहर 3 बजे के बाद वोटिंग हालांकि उतनी तेज तो नहीं हुई, जितनी उम्मीद थी. लेकिन राहत की बात ये रही कि मतदान का प्रतिशत 50 को पार कर गया. शाम 5 बजे निर्वाचन कार्यालय से जो आंकड़े मिले, उनके अनुसार वोटिंग 56.78 प्रतिशत हो चुकी थी. हालांकि तब तक लोग मतदान के लिए लाइन में लगे हुए थे और वोटिंग प्रतिशत और बढ़ना निश्चित था. आखिर शाम 6 बजे जब मतदान संपन्न हो गया तो निर्वाचन कार्यालय ने जो आंकड़ा दिया, उसके अनुसार केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव में कुल 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ.

23 नवंबर को होगी मतगणना: केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव के वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. यानी दो दिन बाद पता चल जाएगा कि केदारनाथ का विधायक कौन बनेगा. उपचुनाव में बीजेपी की आशा नौटियाल और कांग्रेस के मनोज रावत समेत 6 प्रत्याशी मैदान में हैं. इस सीट पर बीजेपी विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद उपचुनाव हुआ है.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

लखनऊ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! 6 फ्लैटों में 10 विदेशी लड़कियां, लाखों रुपये किराया, पुलिस को नहीं दे पाईं जवाब
जागरूकता पेंटिंग,जिलाधिकारी से मिलकर हुई शिकायत-
हिंदू लड़कियों को टारगेट करने वाला फिरोज नाम के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुल्तानपुर में एक और एनकाउंटर… तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, लड़की की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने का आरोप
Ghaziabad: दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने BA की छात्रा से की छेड़खानी, विरोध करने पर छात्रा को बेरहमी से पीटा
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?