पूर्व मंत्री आबिद रजा औऱ चेयरमैन फात्मा रजा ने बाल्मीकि जयंती शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।




पूर्व मंत्री आबिद रजा के आग्रह पर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने कर्मचारियों को बोनस की घोषणा की।
बाल्मीकि समाज ने पूर्व मंत्री और चेयरमैन को पगड़ी औऱ फूलमाला पहना कर स्वागत किया।
नगर पालिका ने शोभायात्रा मार्ग पर मैटिंग बिछाई,स्वागत किया।
बदायूँ। पूर्व मंत्री आबिद रजा औऱ पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने आज शहर में आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई बाल्मीकि जयंती शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। साथ ही पूर्व मंत्री आबिद रजा के आग्रह पर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने कर्मचारियों को बोनस की घोषणा की। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पूर्व मंत्री आबिद रजा औऱ नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने आरिफपुर नवादा स्थित बाल्मीकि मन्दिर से हरी झंडी दिखा कर बाल्मीकि शोभायात्रा को रवाना किया।
बाल्मीकि समाज ने पूर्व मंत्री और पालिका चेयरमैन का पगड़ी औऱ फूलमाला पहना कर स्वागत किया। सभासदों का भी स्वागत किया गया।
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने महर्षि बाल्मीकि के जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी को मुबारकबाद दी औऱ कहा बाल्मीकि समाज के लोग बहादुर औऱ बफादार होते है। बाल्मीकि समाज और अन्य सभी लोगो को भी महर्षि बाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने चेयरमैन फात्मा रजा से दीपावली के मौके पर सफाई कर्मचारियों को बोनस देने का आग्रह किया। जिसे चेयरमैन फात्मा रजा ने स्वीकार कर लिया।
चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा मेरा हमेशा बाल्मीकि समाज ने साथ दिया है। मेरे चेयरमैन रहते बाल्मीकि समाज ने कोई परेशानी नही होने दी।
नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा द्वारा शोभायात्रा के मार्गो पर रेड कार्पेट डलवाई गई जो शहर में चर्चा का विषय रहा। साथ ही नेहरू चौक पर नगर पालिका परिषद द्वारा कैम्प का आयोजन भी किया गया। जिसमें पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का ज़ोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष राजकुमार रोहिल, महामंत्री अरुण, संरक्षक अनिल विराट, कुक्कू लाल, शशिकांत, रमेश डी लाल, सुभाष, पूर्व सभसाद नवीन विद्यार्थी, कालीचरन, रमेश बाबू, रविकांत, देव रिधम, महेश, बिपाशा सिंह, शिवम्, सचिन, मोनू, प्रशांत, गौरव, शशांक, अनिकेत, रोहित मेकलीन, अवनीश, सुजीत बाल्मीकि, नगर पालिका के सभासद अनवर खां, अबरार, नवेद और गडमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




From a technical standpoint, the platform performs really well across different browsers and devices, loads pretty fast even on slower connections, and the mobile version is definately optimized properly. The UI is intuitive without being cluttered, and navigation between sections feels natural. One small thing—the app could use a bit better responsivness on tablets, but overall solid engineering. luckyniki app