

*आरएएमपी योजना के तहत ई-मार्केटिंग पर कार्यशाला-उद्यमियों को मिली ऑनलाइन बाजार से जुड़ने की जानकारी*
*ब्यूरोचीफ:-* संजू महाजन की रिपोर्ट
*लोकेशन:-* के.सी.जी
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा आरएएमपी योजना के अंतर्गत ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल विपणन द्वारा बाजार विकास कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यशाला में एनयूएलएम (राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन) एवं एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, कृषक उत्पादक संगठन (एफपीसी) के प्रतिनिधि और स्थानीय उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला में रायपुर से पधारे आरएएमपी टीम के श्री मनीष अरोड़ा ने वाणिज्य एवं उद्योग विभाग,भारत सरकार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (एमएसएमई) द्वारा संचालित आरएएमपी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह योजना छोटे उद्योगों की क्षमता संवर्द्धन और बाजार सशक्तिकरण के लिए संचालित की जा रही है। साथ ही खाद्य प्रसंस्करण उत्पादकों की जानकारी दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम पटेल ने हां कच्चे माल के आधार पर स्थानीय उत्पादों प्रसंस्करण पर विशेष ध्यान देकर ग्रामीण स्तर पर मूल्य संवर्द्धन के अवसर विकसित किए जा सकते हैं। कार्यशाला के अंत में मिली जानकारी के आधार पर अपने उत्पादों को डिजिटल बाजार में स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



