मरहूम सभासद के पुत्र ने किया एसआईआर सहायता कैंप का आयोजन




बदायूं। वार्ड नंबर 28 मेंबर मरहूम वाहिद अली के बेटे अफरीदी ने एसआईआर सहायता कैंप का आयोजन किया।
जिसमें पढ़े-लिखे युवाओं को बैठाकर लोगों के फॉर्म सावधानीपूर्वक भरवाए गए ताकि किसी प्रकार की गलती न हो और सभी की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
अफरीदी ने कहा कि सभी लोग बूथों पर एसआईआर के कार्य में अधिक सक्रिय रहें। इस अभियान के दौरान पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। नागरिकों से परिवार के सभी योग्य सदस्यों का विवरण सत्यापित कर सहयोग करने की अपील की गई है। एसआईआर के मुताबिक मतदाता को 2003 की मतदाता सूची से अपने माता-पिता, दादा-दादी या नाना- नानी के नाम से सत्यापन करना होगा।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की जांच और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है। कहा कि सभासदों को चाहिए कि हर बूथों पर बीएलओ से संपर्क कर सुनिश्चित करें कि वैध और युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं या नहीं।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया जिले में पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ की जा रही है, ताकि समय रहते सभी वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकें।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



