ऋषिका बनी खेलो भारत की प्रांत संयोजक व देवेश को मिला प्रांत कार्यसमिति का दायित्व




चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो
फतेहपुर:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत का 64वाँ प्रांत अधिवेशन वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि में 22-25 दिसंबर को संपन्न हुआ।जिसमे चार दिनों तक एबीवीपी के फतेहपुर जिले के एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने झांसी में संगठन से जुड़ी कार्यपद्धति एवं महत्वपूर्ण बातें सीखी।इसी अधिवेशन के अंतिम घोषणा सत्र में फतेहपुर जिले के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।जिसमें ऋषिका तिवारी को खेलो भारत का प्रांत संयोजक,देवेश पांडेय को प्रांत कार्यसमिति सदस्य एवं महक,अनूप सिंह परमार,राजन मौर्य,सुमित मिश्रा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया। नगर सोशल मीडिया संयोजक वैभव श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे पूरी निष्ठा के साथ विद्यार्थी परिषद में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की बात कही।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



