आज दिनांक 01/12/2025 को जे एस ( पी.जी) कॉलेज बदायूं में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “Overcoming disruption, transforming the AIDS response” पर भाषण संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर अंशुमन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि— भारत में पिछले 15 सालों में नए HIV संक्रमण की दर 48% तक कम हुई है, और AIDS-संबंधित मौतों में 81% की कमी देखने को मिली है। यह हमारे सफल एड्स के प्रति जागरूकता की पहचान है तथा HIV छूने, साथ बैठने, खाना खाने या हाथ मिलाने से नहीं फैलता है इसलिए, हमें डर नहीं बल्कि जागरूकता की जरूरत है।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री छबिराम सिंह जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज डायरेक्टर श्री विकास यादव ,प्राचार्य डॉक्टर निशि अवस्थी , उपप्राचार्य श्री राहुल कुमार एवं शिक्षक डॉ उत्पल मिश्रा ,ललित सिंह ,अजय पाल सिंह, योगेंद्र कुमार,अभय यादव , सना खान , पूर्णिमा गौड़,पूजा रानी, फिरदौस बी,सुधीर यादव एवं कॉलेज मीडिया प्रभारी श्री सुनील कुमार भास्कर आदि उपस्थित रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



