



झाबुआ, 15 अगस्त 2025 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया एवं सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्टर ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा। कलेक्टर नेहा मीना ने आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर अक्षयसिंह मरकाम, डिप्टी कलेक्टर एच एस विश्वकर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले एवं बड़ी संख्या में सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर कार्यालय के गार्डन परिसर की विशेष साज-सज्जा की गई थी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




https://shorturl.fm/CF9Oa
https://shorturl.fm/lXDJC
https://shorturl.fm/0Tb20