By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: परस्पर समन्वय और समय प्रबंधन से जनता की जिंदगी बदल कर दिखाएँ
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » परस्पर समन्वय और समय प्रबंधन से जनता की जिंदगी बदल कर दिखाएँ
मध्य प्रदेश

परस्पर समन्वय और समय प्रबंधन से जनता की जिंदगी बदल कर दिखाएँ

चर्चा आज की
Last updated: February 2, 2023 10:30 am
By
चर्चा आज की
9 Min Read
Share
SHARE

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास यात्रा, जन-कल्याण का महायज्ञ बने, इस उद्देश्य से जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यात्रा की आवश्यक तैयारियाँ पूरी की जाएँ। विकास यात्रा के समय दिव्यांग कल्याण, नामांतरण और अन्य कार्यों के साथ ही विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र देने के कार्य की भी शुरूआत की जाए। लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यक जमीनी तैयारी की जाए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम परस्पर समन्वय और प्रत्येक क्षण का उपयोग करते हुए प्रदेश की जनता की जिंदगी बदल कर दिखाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन द्वितीय सत्र में कलेक्टर-कमिश्नर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जिला पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक को संबोधित कर ये निर्देश दिए। कॉन्फ्रेंस में राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में आयएएस और आयपीएस अधिकारियों से प्राप्त सुझावों का अध्ययन कर आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे। उज्जैन, इंदौर और भोपाल पुलिस ने नवाचारों के प्रेजेंटेशन दिए।

यूनिक बना दें विकास यात्राओं को

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता को बेहतर सेवाएँ देने के लिए और जनता की जिंदगी बदल कर दिखाने का दायित्व प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का है। आगामी 5 फरवरी से प्रारंभ हो रही विकास यात्राएँ विशिष्ट बन जाएँ। इन्हें यूनिक बनाने के लिए अधिकारी-कर्मचारी पूरे प्रयत्न करें। जन-कल्याण के कार्यों के लिए विकास यात्रा महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंत्रालय में हुई 2 दिन की यह कॉन्फ्रेंस विचार-विमर्श की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही है। जिलों में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का परस्पर समन्वय भी बहुत अच्छा होना चाहिए। मंत्रियों के साथ जिलों में एक सशक्त टीम कार्य करे। जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पृथक बैठक की जाए। विकास यात्रा के समापन के बाद यह बैठक की जा सकती है। इस बैठक में अनेक आइडिया आएंगे और महत्वपूर्ण विषय चर्चा से ही निकलते हैं। यह जिले के संपूर्ण विकास की बैठक होना चाहिए, जिसमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना, कृषि योजनाओं, खाद्य प्र-संस्करण, निवेश संवर्धन और एक जिला-एक उत्पाद योजना को सशक्त बनाने पर चर्चा हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास यात्रा को विशिष्ट बनाने के लिए अधिकारी आवश्यक तैयारी करें। यात्रा के रूट के निर्धारण के साथ जिला प्रभारी मंत्री द्वारा बैठक जाए। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा तय करें। जन-सेवा अभियान के हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऐसा प्रयास करें कि यह यात्रा विकास और जन-कल्याण का महायज्ञ सिद्ध हो।

23 मार्च को रखेंगे रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 23 मार्च को वर्तमान सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी के बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। तीन वर्ष का रिपोर्ट कार्ड आमजनता के सामने रखा जाएगा। इसके पूर्व कलेक्टर्स द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूर्ण किए जाने के कार्य पूरे किए जाएँ। जीरो टारलेंस के आधार पर आमजन के सभी कार्य बिना किसी अनियमितता और लापरवाही के पूर्ण होना चाहिए। मीडिया और अन्य माध्यमों से योजनाओं के मामले में प्राप्त फीडबैक के अनुरूप निराकरण की कार्यवाही की जाए। यदि असत्य खबर सामने आती है तो उसका प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा खण्डन किया जाए। आलोचना वास्तविक है तो दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। सोशल मीडिया पर भी सही तथ्य और सही बात सामने लाने का कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कलेक्टर्स जनता का सहयोग लेकर महत्वपूर्ण अभियानों का संचालन करें। आँगनवाड़ी केन्द्र, स्कूल और छात्रावासों को बहुउद्देशीय बनाया जाए। ग्राम में शांति और विवाद निराकरण समिति से पेसा क्षेत्र में आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज उज्जैन, इंदौर और भोपाल पुलिस द्वारा नवाचारों के प्रस्तुत प्रजेंटेशन प्रशंसनीय हैं। भोपाल पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रारंभ किया नई परेड का प्रयोग सराहनीय है। यह अन्य विभागों के शासकीय सेवकों के लिए भी उपयोगी है। पुलिसकर्मी की फिटनेस बनी रहे और वे चिंता, क्रोध और अवसाद जैसी प्रवृत्तियों से बच कर बेहतर सेवाएँ दें, यह बहुत आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि "नई परेड" ठीक है तो सभी परेड ठीक होंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मैत्रीपूर्ण और पारिवारिक वातावरण के बीच कार्य करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अक्सर कलेक्टर और एसपी की मित्रता देखने को मिलती है। वास्तव में ऐसा होने से समाधान के मार्ग निकलते हैं। जिलों में सद्भाव का वातावरण होना चाहिए। जिला स्तर पर कोर टीम हो जो क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा करे और लागू होने वाले कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में गंभीरता से विचार करे। यह एक्सरसाइज आमजन के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा जिस तरह यह राज्य स्तरीय बैठक हुई है, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिलों में विकास संबंधी ऐसी बैठक उपयोगी रहेगी।

छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को आत्मीय वातावरण मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिलों में विभिन्न छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को हम सभी के स्नेह की आवश्यकता भी होती है। उन्हें आवश्यक सुविधाओं के साथ आत्मीयता का वातावरण उपलब्ध करवाएँ। छात्रावास के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दायित्व देकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सिंधी और बंगाली विस्थापित नागरिकों की पट्टों की समस्याओं का निराकरण किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना और शहरी आवास योजना के हितग्राहियों को लाभ पहुँचाते हुए अवैध कॉलोनियों के लिए अधो-संरचना विकास के कार्य किए जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन, सीएम राइज विद्यालय, संबल-2, तीर्थ-दर्शन, कन्या विवाह योजना, सुचारु बिजली आपूर्ति, दबंगों से मुक्त कराई गई प्रदेश की 23 हजार एकड़ भूमि में निर्धन तबके को बसाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्राकृतिक कृषि के इच्छुक किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान के संचालन और कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए राष्ट्र विरोधी तत्वों को चिन्हित कर अंकुश की प्रभावी कार्रवाई करें।

किसानों के लिए राशि, विकास यात्राएँ और संत रविदास महाकुंभ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस सप्ताह तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। आगामी 3 फरवरी को विदिशा से किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि अंतरित करने संत रविदास जयंती पर 5 फरवरी से पूरे प्रदेश में विकास यात्रा के शुभारंभ और 8 फरवरी को सागर में संत रविदास महाकुंभ के लिए आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में करीब एक लाख 14 हजार रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का कार्य चल रहा है। साथ ही ढाई लाख लोगों को रोजगार देने, बैगा, सहरिया और भारिया विशेष पिछड़ी जनजाति को राशि प्रदान करने, विभिन्न संवर्ग में कार्यरत ऐसे कर्मचारियों, जिन्हें मानदेय देने की व्यवस्था है, समय पर दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में यात्रियों की विदाई और अगवानी के कार्यक्रम भी गरिमा मय रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक विकासखंड में कन्या विवाह योजना कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनाई जाए।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

वाणिज्यिक कर विभाग का विशेष वसूली अभियान
MP में इस महीने से लग सकता है करंट का झटका, बिजली बिलों में बढ़ोतरी के लिए रहिए तैयार
नगर परिषद जैतहरी के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही 29 नवम्बर को
छात्रावास का मैदान बना पार्किंग स्थल
अब वाउचर पर रेत बांटेगी सरकार, माइनिंग कॉर्पोरेशन ने बनाया ड्राफ्ट; कैबिनेट से जल्द मिल सकती है मंजूरी
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?