अनूपपुर
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने बताया है कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 की उपधारा (1) एवं मध्यप्रदेश नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं) का आरक्षण नियम 1994 के तहत अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी के होने वाले निर्वाचन के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं हेतु वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर के सभाकक्ष में मंगलवार 29 नवम्बर 2022 को दिन के 12ः00 बजे से की जाएगी। उन्होंने कहा है कि आरक्षण की कार्यवाही में जो व्यक्ति उपस्थित होना चाहे, उपस्थित हो सकते हैं।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



