नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्रुप के दस शेयरों में से छह में तेजी रही लेकिन चार में गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इससे अडानी की नेटवर्थ में 1.15 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 49.1 अरब डॉलर रह गई। अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अब 25वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 71.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। पिछले साल सितंबर में वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे और उनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई थी। लेकिन 24 जनवरी को आई एक रिपोर्ट से अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenburg Research की इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी ग्रुप दशकों से खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट धोखाधड़ी में शामिल रहा है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इस रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए इसे भारत के खिलाफ साजिश करार दिया था।




अंबानी 11वें नंबर पर
फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट 192 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क 187 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। ऐमजॉन के जेफ बेजोस (121 अरब डॉलर) तीसरे, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (117 अरब डॉलर) चौथे, दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट (107 अरब डॉलर) पांचवें, लैरी एलिसन (102 अरब डॉलर) छठे, स्टीव बाल्मर (92.1 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (88.6 अरब डॉलर) आठवें, कार्लोस स्लिम (84.9 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (84.8 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 83.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




https://t.me/SpeedyIndexBot?start=5236539600 SpeedyIndexBot – service for indexing of links in Google. First result in 48 hours. 200 links for FREE.
Welcome http://go.tivuwici.com/0nkf