मुंबई: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। निफ्टी 50 इंडेक्स पिछले सत्र में 17,956.6 अंक पर बंद हुआ था और आज यह 18,033.15 अंक पर खुला। मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण ऐसा हुआ। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेजी रही। बड़े बैंकों की कमाई नतीजों के चलते अमेरिकी शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली। नैसडैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.7%, डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में 0.3% और एसएंडपी 500 (S&P 500) में 0.4% तेजी आई। वॉल स्ट्रीट में तेजी के कारण आज अधिकांश एशियाई बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। सुबह 10.20 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स 2.9 अंक यानी 0.02 परसेंट की तेजी के साथ 17,959.5 अंक पर ट्रेड कर रहा था।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



